जिले के नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है : DC दिनेश कुमार यादव
Garhwa : गढ़वा जिले में नवनियुक्त DC दिनेश कुमार यादव ने आज यानी बुधवार को सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करना, जनहित से जुड़ी योजनाओं में तेजी लाना और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. यह बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई थी. बैठक में DC ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और गति बनाए रखना आवश्यक है. उन्होंने कहा, “जिले के नागरिकों … Read More