रिम्स में दवा खरीद में लापरवाही पर निदेशक का कड़ा फैसला, वेतन रोकने का आदेश
Ranchi : राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में दवाओं की कमी और क्रय प्रक्रिया में हो रही लापरवाही को लेकर निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि क्रय संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारी या क्लर्क के वेतन रोका जाएगा। निदेशक ने बताया कि बार-बार लिखित और मौखिक आदेश देने के बावजूद कई अधिकारी और क्लर्क निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे स्टोर में दवाओं, कंज्यूमबल्स और सर्जिकल आइटम की खरीद प्रक्रिया बाधित हो रही थी। स्टॉक खत्म होने के बाद भी फाइलों को आगे नहीं बढ़ाए जाने … Read More