रामगढ़

रामगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से लगेगी रोक : DC

Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध खनन और परिवहन को पूरी तरह से रोकने के लिए कड़ा अभियान चलाया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में रामगढ़ के उपायुक्त (डीसी) फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार समेत सभी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही। डीसी ने सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी नजर रखने और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पूरी तरह से रोका जाना चाहिए तथा अवैध मुहानों की प्रभावी डोजरिंग कर उन्हें … Read More

अवैध बालू

जमशेदपुर में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर और एक हाईवा जब्त

Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जिले में खनिज परिवहन, भंडारण और उत्खनन पर नजर रखने के लिए खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, जो बिना आवश्यक चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे थे। इन ट्रैक्टरों को संबंधित थाना को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। इसके अलावा, धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में कोकपाड़ा स्थित चेकनाका पर हाईवा की जांच के दौरान ओवरलोड पाए जाने पर उस हाईवा को भी जब्त कर … Read More

अवैध खनन मामले में डीसी ने पदाधिकारियों को लगाई फटकार, कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

जामताड़ा: बुधवार को उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम के लिए जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढे भरने, लगातार जांच अभियान चलाने, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, लीज धारक, सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए क्रशर संचालन आदि की समीक्षा की गई. इसके अलावा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन का समीक्षा किया गया. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं … Read More

जिला खनन टास्क फोर्स की छापेमारी, 200 टन अवैध कोयला जब्त

धनबाद: खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेतुलमारी थाना क्षेत्र के काको मठ के समीप गंडूवा मारुति फैक्ट्री के बगल में संचालित अवैध कोयला डिपो का भंडाफोड़ किया है. डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला खनन के विरुद्ध छापेमारी जारी रखी है. खनन निरीक्षक विनोद प्रामाणिक, पुलिस, सीआईएसएफ ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध कोयला डिपो से लगभग 200 टन अवैध कोयला ज़ब्त किया है. छापेमारी टीम को देख मजदूर, डिपो संचालक वहां से भाग निकले. हालांकि अवैध डिपो किसके द्वारा संचालित किया जा रहा था, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बीसीसीएल … Read More

खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला लदे दो ट्रक किये ज़ब्त, चालक फरार  

धनबाद : उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार की देर रात पुटकी थाना के साथ औचक छापामारी कर सियालगुदरी मध्य विद्यालय के पास लगभग 35 टन अवैध कोयला लदा ट्रक (UP44-AT3664) को पकड़ा. इसके बाद पुनः रात में ही अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने … Read More

डीसी का खनन टास्क फोर्स को आदेश, अवैध मुहानों को बंद करें

रामगढ़: गुरुवार को डीसी रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें डीसी ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में जानकारी ली. इसके बाद डीसी ने विगत एक माह में अवैध खनन अथवा परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली. उन्होंने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने के मद्देनजर सीसीएल सहित अन्य एजेंसियों के महाप्रबंधकों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उनके क्षेत्र में अवैध मुहानों को चिन्हित करते हुए बंद कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि वन भूमि … Read More