राजधानी में फिर बढ़ने लगा कोविड संक्रमण, 2 नए मरीज मिले
Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते सप्ताह हर दिन एक-एक नया केस सामने आ रहा था, लेकिन बुधवार को 9 सैंपलों की जांच में 2 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6 हो गई है। राहत की बात यह है कि बुधवार को ही 2 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों नए संक्रमित मरीजों की पहचान रैपिड एंटीजेन टेस्ट से हुई है और उनकी स्थिति स्थिर है। मरीजों में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की … Read More