कल्पना

संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है : कल्पना सोरेन

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने ससुर शिभू सोरेन, पिता अम्पा मुर्मू, मां, पति हेमंत सोरेन और दोनों बेटों निखिल और अंश के साथ एक परिवारिक तस्वीर साझा करते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। अपने पोस्ट में कल्पना ने पिता के योगदान को बहुत सम्मान देते हुए लिखा, “पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊंचाइयां देते हैं। संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की … Read More

CBSE

CBSE 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को MLA कल्पना सोरेन ने किया सम्मानित

Giridih (Goswami Nath) : गिरिडीह जिला के जे.सी. बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय MLA कल्पना सोरेन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गिरिडीह के DC राम निवास यादव और SP डॉ. विमल कुमार भी शामिल हुए। स्कूल परिसर में लगाये गये पौधे कार्यक्रम के दौरान CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने … Read More

CM

CM हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ किया केदारनाथ धाम के दर्शन

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन बाबा भोलेनाथ के परम भक्त हैं. आज यानी शुक्रवार को उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम के दर्शन किए. दर्शन के बाद CM ने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जय बाबा केदार, हर हर महादेव.” जय बाबा केदार हर हर महादेव pic.twitter.com/6DkE4dl9sk — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 30, 2025 CM की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था CM हेमंत सोरेन उत्तराखंड के दौरे पर हैं. गुरुवार को वे अपने परिवार के साथ … Read More

CM

CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ केदारनाथ के लिए रवाना

Ranchi : CM हेमंत सोरेन केदारनाथ दर्शन के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए हैं। वह रांची एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए देहरादून के लिए उड़ान भरे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बच्चे भी यात्रा पर हैं। कुल सात लोग इस विशेष यात्रा में शामिल हैं। देहरादून पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। CM के एक जून को रांची लौटने की संभावना है। तीर्थ यात्रा पर होने के कारण मुख्यमंत्री 30 मई को वित्त आयोग के साथ होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस बैठक में सरकार का नेतृत्व वित्त मंत्री राधाकृष्ण … Read More

सुदीप गुड़िया

महिलाएं समाज के विकास में निभा रही अहम भूमिका: विधायक सुदीप गुड़िया

Khunti : तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य की महिलाएं अब काफी सक्षम हो गई हैं और समाज को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। वे अब राज्य चलाने की भूमिका में भी नजर आ रही हैं। इसका उदाहरण कल्पना सोरेन हैं। विधायक रविवार को रनिया प्रखंड के पीडुल पल्ली में आयोजित तोरपा विखारियट कैथलिक महिला संघ की 27वीं वार्षिक आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि समाज और कलीसिया को आगे ले जाने में महिलाओं … Read More

CM

CM हेमंत संग MLA कल्पना ने दी दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि

Ranchi : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। CM हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। CM हेमंत और MLA कल्पना सोरेन आज यानी बुधवार को रांची के नामकुम स्थित लोवाडीह पहुंचे। वहां, उन्होंने दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाया और उन्हें नमन किया। CM ने स्व. दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन की एक मजबूत आवाज थे। उनका संघर्ष, विचार और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत … Read More

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी कपूर कुमार टुडू को श्रद्धांजलि

Ranchi : सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू के पैतृक आवास पहुंचे। चिलगू-चाकुलिया स्थित घर में उन्होंने कपूर टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि कपूर कुमार टुडू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे। उनका निधन 6 मई 2025 को हुआ था। वे अपने पीछे मां, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ … Read More

CM

CM हेमंत ने कल्पना सोरेन संग किया नए मुख्यमंत्री आवास का शिलान्यास

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पूजा-अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास निर्माण की आधारशिला रखी. इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. CM ने विधिवत पूजा-पाठ के साथ शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. मिली जानकारी के अनुसार नए मुख्यमंत्री आवास को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण से अनुकूल बनाया जाएगा. यह आवास न केवल सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, बल्कि इसमें झारखंड की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई देगी. मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM अपनी धर्मपत्नी और विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren … Read More

CM

CM हेमंत विशेष विमान से लौटे रांची, जानें कैसा है दिशोम गुरु का स्वास्थ्य

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन रविवार की देर रात विशेष विमान से दिल्ली से रांची लौट आए. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और पिता शिबू सोरेन भी थे. CM और उनकी पत्नी पिछले रविवार को अपने पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे. दिशोम गुरु का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है. चेकअप में समय लगने के कारण CM को दिल्ली में छह दिनों तक रहना पड़ा. शिबू सोरेन का हेल्थ चेकअप दिल्ली के एक अस्पताल में किया गया था. कल होगी कैबिनेट की बैठक झारखंड सरकार … Read More

JMM

JMM का 53वां स्थापना दिवस : धनबाद में होगा भव्य कार्यक्रम, CM समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Ranchi/Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए इस बार का स्थापना दिवस खास होने वाला है. सत्ता में भारी बहुमत से वापसी के बाद पार्टी के नेता बेहद उत्साहित हैं और इस उत्साह को JMM स्थापना दिवस समारोह में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं. चार फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में होने वाला यह कार्यक्रम यादगार बनाने के लिए पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं. धनबाद शहर से लेकर गांव तक हरा रंग के झंडों से सजा दिया गया है. चौक-चौराहे, प्रखंड और गांवों में जोश का माहौल है और पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे … Read More