दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, नेपाल में था केंद्र

दिल्ली: दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई. भूकंप की तीव्रता इतनी जोरदार थी कि घर और दफ्तरों से निकलकर लोग तुरंत ही सड़कों पर आ गए. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र  नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था. झटके यूपी-दिल्ली समेतर कई राज्यों में महसूस किए गए. भूकंप के झटके आधे घंटे के अंतर में दो बार महसूस किए गए. Earthquake of Magnitude:6.2, Occurred on 03-10-2023, 14:51:04 IST, Lat: 29.39 & Long: 81.23, … Read More

अदाणी फाउंडेशन के फुटबॉल टूर्नामेंट में महावीर युवा क्लब बना विजेता

उपविजेता रही बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल की टीम, तीसरे नंबर पर हारम का युवा क्लब हजारीबाग: गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में महावीर युवा क्लब बड़कागांव की टीम ने प्लस टू हाई स्कूल को चार गोल से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया. प्लस टू हाई स्कूल मैदान में 27 सितम्बर से शुरू हुए इस प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों के 176 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को अदाणी फॉउंडेशन की ओर से 21 हजार रुपये का गिफ्ट हैम्पर दिया गया. वहीं, उपविजेता टीम को … Read More

युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के मेडिसन वार्ड में लगे लिफ्ट में बोकारो के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने बचा लिया है. युवक का नाम पंकज कुमार है और वह गम्हरिया के निर्मल पथ में किराए के मकान में रहता है. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से तनाव में है. जमशेदपुर ई- श्रम कार्ड के सिलसिले में आया था. एमजीएम अस्पताल की ओर से गम्हरिया थाने को इसकी सूचना दे दी गई है. इसे भी पढ़ें: हाल-ए-रिम्स: 450 करोड़ का सालाना बजट, लेकिन छत रिपेयरिंग कराने के पैसे … Read More

हाल-ए-रिम्स: 450 करोड़ का सालाना बजट, लेकिन छत रिपेयरिंग कराने के पैसे नहीं

रांची: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था सुधारने के दावे किए जाते है. मंत्री से लेकर डायरेक्टर, अधिकारी हॉस्पिटल की उपलब्धियां गिनाते है. लेकिन रिम्स आए दिन विवादों में बना रहता है. कभी मरीजों को दवा नहीं मिलती तो कभी मरीजों को इलाज के लिए बेड नहीं मिल पाता. कभी मरीजों का टेस्ट नहीं हो पाता तो कभी दलाल मरीज को ठग ले रहे है. लेकिन हॉस्पिटल की बदइंतजामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 450 करोड़ रुपए सालाना बजट वाले हॉस्पिटल प्रबंधन के पास छत रिपेयरिंग कराने के पैसे नहीं है. यहीं वजह … Read More

दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो जख्मी

दुमका: जामा थाना क्षेत्र में मका-देवघर मुख्य मार्ग पर असनथर पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए है. दोनों घायल व्यक्ति घोड़ीबाद के निवासी बताये जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें: मजदूर नहीं, जेसीबी से करवा रहे मनरेगा का कार्य, लोगों में आक्रोश

गांधी और क्वामे न्क्रुमा के विचारों को जी रहें भारत और घाना: स्पीकर

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक में भाग लेने के लिए घाना की राजधानी अकरा में छः दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने भारत घाना कोफी अन्नान सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र पर अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभा अध्यक्ष ने अकरा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत और घाना दोंनो ही विश्व में लोकतंत्र के ध्वजवाहक हैं.जहां एक ओर भारत महात्मा गांधी के विचारों की अलख पूरी दुनिया में जला रहा है. वहीं दूसरी ओर क्वामे न्क्रुमा द्वारा स्थापित लोकतंत्र को घाना के … Read More

पंजाब रेजिमेंट सेंटर रामगढ़ में आयोजित हुआ अग्निवीर पासिंग परेड आउट

रामगढ़: पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ छावनी में अग्निवीर द्वितीय बैच के 96 अग्निवीर रिक्रूटस ने 31 सप्ताह की प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड आयोजित की गई. प्रशिक्षु सैन्य बैंड की धुन पर धीमी मार्च में प्रतीकात्मक अंतिम पद को पार करते हुए देश की सेना में शामिल हुए. परेड की समीक्षा पंजाब रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय चंद्र काण्ड्पाल पाल ने की. इसमें केंद्र के सभी अधिकारियों, जेसीओज और जवानों ने भाग लिया. कमांडेड ने सर्वश्रेष्ठ रहे रिक्रूट को पदक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया. ये सभी नौजवान सैनिक राष्ट्र की सेवा के लिए पंजाब रेजिमेंट … Read More

आफत बनी बारिश, छिना आशियाना

गुमला: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रोज कमाने खाने वालों पर रोजी रोटी की चिंता सताने लगी है. यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान के घर गिर रहे हैं, जिसके चलते लोगों को अपने आशियाने को बचाने की चिंता सताने लगी है. गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों की बारिश से जहां लोगों को आवागमन के साथ रोजी रोटी के लिए परेशानी हो रही है. वहीं गरीब मजदूर तबके के लोगों को अपने आशियाने को बचाने की चिंता भी सताने लगी है. शहर से सटे बृंदा गांव … Read More

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी बीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल की याचिका पर सुनवाई पूरी

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी निलंबित इंजीनियर बीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल की याचिका पर ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की ओर से बहस पुरी कर ली गई है. मुकेश मित्तल ने ED कोर्ट में 205 की पीटीशन दायर की है. यह पीटीशन सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग के लिए दायर की जाती है. मुकेश मित्तल पर आरोप है कि वह वीरेंद्र राम के कालेधन को विभिन्न खातों से सफेद बनाकर वीरेंद्र राम के पारिवारिक सदस्यों के खाते में जमा करवाता था. इसके लिए मुकेश मित्तल अपने कर्मचारियों और रिश्तेदारों के बैंक … Read More

कोयलांचल के पुटकी बस्ती में बना गोफ, लोगों में दहशत

धनबाद: लगातार हो रही बारिश से कोयलांचल में जन जीवन अस्त व्यस्त है. वहीं कोलयरी क्षेत्रों में भू धंसान का खतरा बढ़ गया हैं. मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे पुटकी थाना क्षेत्र के 17 नंबर बस्ती के समीप बीसीसीएल का बंद मुहाना तेज आवाज के साथ  गोफ बन गया. गोफ गोफ बनने से बस्ती के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गई है. लेकिन दोपहर तक बीसीसीएल के कोई भी अधिकारी निरीक्षण करने या गोफ की भराई करने नही पंहुचा है. मामले को लेकर बस्ती के लोग बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन … Read More