वंदे भारत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच भी, रेलमंत्री ने शेयर की फोटो

नई दिल्‍ली: वंदे भारत ट्रेन में अब स्लीपर कोच की भी सुविधा होगी. ये जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है. साथ ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की तस्वीरें भी साझा की है. उन्होंने बताया कि 2024 में इस नए डिजाइन के स्‍लीपर क्‍लास को लोगों के लिए उपलब्‍ध कराया जाएगा. जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में दो और तीन टीयर विकल्प होंगे. इसके बर्थ का डिजाइन राजधानी और अन्य प्रीमियम ट्रेनों से बिल्कुल अलग है. Concept train – Vande Bharat (sleeper version) … Read More

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में टक्कर से 8 की मौत

वाराणसी: फूलपुर के करखियांव बुधवार की सुबह ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई. घटना सुबह 4.30 बजे की है. हादसे में 3 साल के बच्चे को छोड़कर कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं. मिली जानकारी कते अनुसार पीलीभीत से ये परिवार दर्शन के लिए वाराणसी आया था. दर्शन कर लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा है. ये सभी वाराणसी के बाद जौनपुर जा रहे थे. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने ग्रामीणों की … Read More

बादल फटने से भीषण बाढ़, सिक्किम में सेना के 23 जवान लापता

सिक्किम: उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया और कई इलाकों में पानी भर गया. इसके चलते कई सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए. सेना के 23 जवानों के भी लापता होने की खबर है. इन जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है. 23 army personnel have been reported missing due to a flash flood that occurred in Teesta River in Lachen Valley after a sudden cloud burst over Lhonak Lake in North Sikkim: Defence PRO, Guwahati https://t.co/zDabUMrCaI pic.twitter.com/uWVO1nsT2T — ANI (@ANI) October 4, 2023 … Read More

आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वालों से होगी राशि की वसूली

रांचीः राज्य समन्वयक कुणाल किशोर व जिला समन्वयक अमित कुमार ने मंगलवार को लापुंग प्रखण्ड में बन रहे आवासों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान सारे लंबित सरकारी आवासों को 10 अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया. जिन लाभुकों के द्वारा आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है या जो आवास बनाने को इच्छुक नहीं हैं उनसे राशि वसूली करने का निर्देश दिया गया. इस अभियान में राज्य की टीम के साथ प्रखण्ड स्तर से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इमानवल जयवीरस लकड़ा, प्रखण्ड समन्वयक विनोद ऋषि नंदन, सापुकेरा मुखिया सबिता उराव, सापुकेरा पंचायत समिति सदस्य नसीम … Read More

मुख्यमंत्री हेमंत ने 47 सहायक अभियंताओं व 46 लिपिकों को बांटा नियुक्ति पत्र

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में नगर विकास विभाग के 47 सहायक अभियंताओं और वाणिज्यकर विभाग के 46 लिपिकों के नियुक्ति पत्र सौंपा. उन्होंने मौके पर कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है, इस राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाना है और उसमें आप जैसे नवनियुक्त अभियंताओं और लिपिकों की भी बड़ी भूमिका होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन के लिए आप सभी ने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी नौकरी हर किसी का सपना होता है. पर आज सरकारी संस्थाओं का … Read More

सीसीएल माइंस हादसा के 50 घंटे बाद मलबे में दबा मिला सुरक्षा गार्ड का शव

बोकारो:  सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना में एक अक्टूबर को हुई लैंड स्लाइडिंग के 50 घंटे बाद रेस्क्यू के दौरान मलबे से सुरक्षा गार्ड का शव बरामद हुआ है. मौके पर जीएम, गोविंदपुर के परियोजना पदाधिकारी के के तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. बता दें कि एक अक्टूबर को लैंड स्लाइडिंग हो गया था. सोहेल मशीन के ऊपर गिरे मालवा के साथ सुरक्षा गार्ड सुबोध कुमार भी लापता था. इसके बाद लगातार मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा था. देर रात तक मालबा हटाने का कार्य किया गया. गार्ड सुबोध कुमार का शव मिलते … Read More

बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, वीआईपी इलाके में जलजमाव

गुमला: शहर में लगातार हो रही बारिश ने डीएसपी रोड में निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है. सड़कों, गलियों तक पानी का भराव है. जिससे आम लोगों की जिंदगी मुहाल हो गई है. बता दें कि इस वीआईपी इलाके में पूर्व विधायक सहित वार्ड आयुक्त का मकान है. पानी से भरे सड़क से पानी निकालने के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक रूपये खर्च भी किए गए लेकिन पानी का निकासी नहीं हो सका. स्थिति यह हो गई है कि थोड़ी सी बारिश में लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी होने लगती है, जलजमाव हो जाता है, … Read More

ऑटो रिक्शा चालकों से अवैध वसूली, डीसी-एसपी से शिकायत

गुमला: ऑटो रिक्शा चालकों ने पालकोट में ऑटो चालक बाजार समिति के ठेकेदारों पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है. ऑटो चालकों ने मामले को लेकर बैठक करते हुए इसकी शिकायत जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से करने की कही है. ऑटो चालकों का कहना है कि पालकोट बाजार समिति के ठेकेदारों द्वारा ऑटो चालकों से मारपीट कर जबरन वसूली की जा रही है. पैसा नहीं देने पर अपशब्द कही जाती है. मामले को लेकर संबंधित थाने में भी सूचना दी गई है. बैठक में मजदुर संघ के जुमन खान, सहित मुख्तार आलम, मुकुट मिंज, सुधीर केरकेट्टा, आकाश मांझी, एडमिन … Read More

धनबाद: छिनतई गिरोह का सरगना संजय सोनार गिरफ्तार

धनबाद: जिले में लगातार हो रही छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का मुख्य सरगना संजय कुमार सोनार को सरायढेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये बोकारो का रहने वाला है. इससे धनबाद पुलिस ने तीन आरोपी हीरालाल सोनार, अकबर अंसारी और इमामुल अंसारी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि धनबाद में सक्रिय छीनतई गैंग के तीन सदस्य को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पकड़ा गया संजय कुमार सोनार के पास से जेवरात, वजन करने की मशीन, 16 नाक के आभुषण, 7 कान … Read More

पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे, हथियारों का जखीरा बरामद

धनबाद: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता है. जिले के व्यवसायियों को धमकी, फायरिंग और बमबाजी कर पैसे वसूली के मामले में फरार गैंगेस्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल करने वाले नसीम अंसारी उर्फ रजि अहमद, हथियार सप्लाई करने वाला विकास सिंह, व्यवसाइयों का नंबर देने वाला राजू अंसारी और नसीम अंसारी उर्फ मेजर जो चिट्ठी वायरल कर घटना की जिम्मेवारी लेता था साथ ही मेजर का रिश्ते में चाचा लगने वाला सद्दाम अंसारी शामिल है. इनके पास से आधा दर्जनों आर्म्स और भारी संख्या में कारतूस, बम … Read More