प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया START
Johar Live Desk : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस योजना के तहत भारत के 730 से अधिक जिलों की प्रमुख कंपनियों में एक लाख से अधिक इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इस बार प्रत्येक आवेदक को तीन इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा : शैक्षणिक योग्यता : न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है. बारहवीं पास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, और स्नातक डिग्री करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं. आईआईटी, आईआईएम से स्नातक और सीए/सीएमए इस योजना के लिए … Read More