स्ट्रेस मैनेजमेंट पर वर्कशॉप में बोले एक्सपर्ट्स-बातचीत से बहुत सारी परेशानियों का हल संभव
रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कर्मियों को कार्यस्थल पर स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को कांके रोड स्थित होटल होलीडे होम में आयोजित किया गया. सत्र में सीआईपी रांची के डॉ. निशांत गोयल ने कहा कि कार्यस्थल पर तनाव हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. उन्होंने बताया कि तनाव को समझना और उसे कम करना आवश्यक है ताकि प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सके. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हम दूसरों को नहीं बदल सकते, लेकिन स्वयं को बदल सकते हैं. साथ ही कहा कि बातचीत से … Read More