हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोले एमके स्टालिन, राजनीतिक दुश्मनी निकाल रही भाजपा
रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बयान दिया है. उन्होंने इस घटना को अपमानजनक और शर्मनाक बताते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक दुश्मनी निकाल रही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी केंद्रीय भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध का एक ज़बरदस्त प्रदर्शन है. उन्होंने आगे लिखा कि किसी आदिवासी नेता को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करना एक नया निचला स्तर है. इस कृत्य … Read More