पूर्णिया

आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी

Ranchi : बिहार के पूर्णिया जिले में पांच आदिवासियों को ज़िंदा जलाकर मार दिए जाने की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश फैल गया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर झारखंड से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस मामले में झारखंड के स्वाथ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री सोरेन को पत्र लिख कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इरफान अंसारी ने लिखा है कि पूर्णिया की घटना मानवता पर कलंक है। भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता अब किसी से छुपी नहीं है। आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता। … Read More