छत्तीसगढ़ में खत्म हो रहा ‘लाल आतंक’: सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में एक बार फिर 29 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनके ऊपर दो लाख रुपये का इनामी माओवादी भी शामिल था। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों द्वारा दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोगुंडा क्षेत्र के अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय 29 माओवादी कैडरों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में गोगुंडा पंचायत क्षेत्र में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष पोड़ियाम बुधरा भी शामिल है, जिस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था … Read More