CCL सिरका में कार्यरत क्लर्क को 30 हजार रुपये घूस लेते ACB की टीम ने दबोचा

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका परियोजना में कार्यरत क्लर्क संदीप कुमार को एसीबी की टीम ने 30 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार सिरका कोलियरी परियोजना में कार्यरत डम्फर ऑपरेटर राजु मुण्डा की मौत के बाद उनकी पत्नी से अनुकम्पा के आधार पर नौकरी के लिए 30 हजार रुपये की मांग की गई थी. इसको लेकर सीबीआई, एसीबी, कार्यालय में शिकायत की गई थी. शिकायत की जांच करने गई टीम ने कलर्क संदीप कुमार को 30,000 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है. इसे … Read More

आठ साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, पांच चकमा देकर फरार

जामताड़ा: बिंदापाथर थाना अंतर्गत चापूड़िया हाई स्कूल के पास से पुलिस ने आठ साइबर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं पांच अपराधी चकमा देकर मौके से फरार हो गए. जामताड़ा एसपी अनिमेष नौथानी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर साइबर पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनाई. जिसमें पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ सिंह, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार पंजिकार तथा अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए छापेमारी की गई. पुलिस मुख्यालय में एसपी अनिमेष नैथानी ने पीसी कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि सभी के विरुद्ध साइबर एक्ट के तहत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया गया … Read More

बदलते भू-राजनीतिक माहौल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार: राष्ट्रपति

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि तेजी से बदलते भू-राजनीतिक माहौल में हमें किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए हर तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आज हमारी सुरक्षा चिंताएं क्षेत्रीय अखंडता के संरक्षण से कहीं आगे तक फैली हुई हैं, इसमें अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा सहित कल्याण के अन्य आयाम भी शामिल हैं. सशस्त्र बलों की भूमिका पारंपरिक सैन्य मामलों से परे भी विस्तारित हुई है. 63वें राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. … Read More

पलामू में सीएम हेमंत ने किया मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन

पलामू: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू में आज मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट 28 करोड़ की लागत से मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के गणके गांव में बना है. उद्घाटन समारोह में सीएम के साथ मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, आईएस विनय चौबे मौजूद थे. इसके अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पलामू आयुक्त मनोज जायसवाल और पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा भी मौके पर मौजूद हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. 200 से अधिक अफसर और 1000 से अधिक जवानों की तैनाती की गयी थी. इसे भी पढ़ें: मौसम अलर्ट … Read More

चंद्रपुरा और बोकारो थर्मल में प्रदर्शन जारी, हो सकता है बिजली संकट

बोकारो: संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति की ओर से 9 सूत्री मांगों को लेकर विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के नेतृत्व में डीवीसी के बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा पावर प्लांट का गेट अनिश्चितकालीन जाम कर दिया गया है. मामले में विधायक ने कहा कि डीवीसी आवासों की लीज आवंटन नीति और 25 गुना रेट का निर्णय गलत है. सीएसआर के तहत समुचित लाभ नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्लांट के 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र में डीवीसी के द्वारा सीधे बिजली दी जाए. उन्होंने कहा कि नियमानुसार 15 दिन पहले डीवीसी प्रबंधन को … Read More

को-ऑपरेटिव कॉलेज में 5 अक्टूबर को नैक की टीम का दौरा

कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने खोला प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा, देंगे धरना जमशेदपुर: गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक मान्यता समिति यानी नैक की टीम जमशेदपुर पहुंच रही है. इधर कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने एक बार फिर से कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में मोर्चा की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य और कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के खिलाफ धरना देने की बात कही गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मोर्चा के सोनू ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर अमर सिंह एवं … Read More

पति को मौत के घाट उतार पत्नी छिपी कुएं में, पुलिस ने दबोचा

धनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा दामोदरपुर में आपसी विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी. बताया जाता है की मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की हत्या कर मौके से फरार हो गई. इस बीच बुधवार की सुबह पुलिस अजीत हांसदा के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया. उसके थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचन दी कि सरस्वती देवी कुएं में छिपी है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में रस्सी … Read More

आयुष्मान योजना से बाहर किए गए 78 हॉस्पिटल में से 9 रांची के, 250 को शोकॉज

रांची: झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में गड़बड़ी करने पर 78 हॉस्पिटलों को योजना से बाहर कर दिया गया है. वहीं ढाई सौ हॉस्पिटलों को शोकॉज किया गया है. इसके अलावा 4 हॉस्पिटल को योजना से सस्पेंड कर दिया गया है. बाहर किए जाने वाले हॉस्पिटल्स में रांची के नौ हॉस्पिटल शामिल हैं. इसके साथ ही 89 अस्पतालों से लगभग 99.65 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है. बता दें कि भारत सरकार के नियम अनुसार आयुष्मान योजना के तहत इन पैनल हॉस्पिटल 6 महीने तक अगर मरीज का इलाज नहीं करते हैं तो वह … Read More

सकारात्मक सोच के साथ जीना सीखें: शरद वागेला

बोकारो: बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा डीभीसी क्लब में मानव मनोविज्ञान पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें कई राज्यों के वक्ता अपना विचार रखने के लिए पहुंचे. गुजरात से आये शरद वागेला, पटना से साहिद मसवूद और चंद्रपुरा से मोनू वर्मा ने जानकारी साझा करते हुऐ कहा कि सभी मानव के साथ में कई तरह के व्यावहारिक गतिविधियां देखने को मिलती है. बहुत से ऐसे व्यक्ति होते है जो सकारात्मक सोच की जगह नाकारात्मक सोच की बात करते है, जो आगे जा कर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते है. इसी पर तीनो वक्ताओं ने प्रकाश डाला और साकारात्मक सोच रखने के … Read More

भारतीय शिष्टमंडल के स्वागत समारोह में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने लिया हिस्सा

रांचीः झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने भारतीय उच्च आयोग द्वारा होटल केम्पेस्की में आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लिया. इस समारोह में भारतीय शिष्टमंडल में शामिल सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा के सदस्य शामिल हुए. घाना के संसद के बहुमत दल के सदन नेता ओसी केयी मेन्सा बोन्सु भी शामिल हुए. बताते चलें कि घाना में अमेरिका की तरह अध्यक्षीय शासन प्रणाली है. शासनाध्यक्ष राष्ट्रपति होते हैं और सत्ता के पृथक्करण के सिद्धांत के तहत संसद स्वतंत्र रूप से कार्य करती है. उल्लेखनीय है कि 6 दिवसीय दौरे पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष घाना की राजधानी अकरा … Read More