डैम घूमने गई छात्रा से गैंगरेप, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को कुछ दरिंदों ने हवस कर शिकार बनाया हैं. पहले छात्रा को डैम घूमाने के बहाने दोस्ती की, फिर सभी ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना बीते बुधवार की हैं. मामले धुर्वा पुलिस के पास पहुंचा, तो कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा हैं. गिरफ्तार आरोपियों में धुर्वा, जेपी मार्केट निवासी नितेश कुमार व दीपक कुमार और डैम साइड निवासी बंटी तिर्की शामिल हैं. पुलिस के सामने नाबालिग समेत सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार की हैं. धुर्वा थाना में सभी के खिलाफ … Read More

कोयला कामगारों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

मध्यप्रदेशः कोयला कामगारों को जबलबपुर हाईकोर्ट से आज भी राहत नहीं मिली है. कोर्ट से मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को तय किया है. इससे पहले 3 अक्टूबर को सुनवाई की डेट थी. उसे बढ़ाकर 5 अक्टूबर किया गया था. यह जानकारी एचएमएस के अध्यक्ष नाथूलाल पांडेय ने दी. जबलपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 11वें वेतन समझौते के 22 जून, 2023 के कोल मंत्रालय द्वारा जारी अप्रूवल ऑर्डर को रद्द कर दिया. इस मामले पर निर्णय लेने के लिए डीपीई के पास भेजने का आदेश दिया है. उसपर 60 दिनों में निर्णय लेने का निर्देश दिया है. ज्ञात … Read More

JHARKHAND: 268 अंचलों में 80 सीओ का पद खाली, 76 हजार म्यूटेशन लंबित

रांचीः राज्य के 268 अंचलों में सीओ के 80 पद रिक्त हैं. इन रिक्त पदों को संबंधित प्रखंड के बीडीओ, बगल के अंचल के सीओ और जिले के अन्य पदाधिकारियों को प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि पूरे राज्य में आज की तारीख तक म्यूटेशन के 1698771 मामले आए, जिसमें 772774 मामलों की ही निष्पादन किया गया. जबकि 850046 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए. अब तक 75991 म्यूटेशन के मामले लंबित पड़े हैं. इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि जमीन के अवैध हस्तांतरण में म्यूटेशन भी एक अहम कारण … Read More

विरोध के बीच नैक टीम पहुंची को-ऑपरेटिव कॉलेज, बैक डोर से कराई गई एंट्री

जमशेदपुर: गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक मान्यता समिति यानी नैक की टीम को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची. लेकिन कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर छात्र संगठनों के सदस्य धरने पर बैठे थे, इसलिए टीम को कड़ी सुरक्षा के साथ कॉलेज के पिछले गेट से प्रवेश कराया गया. बता दें कि कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा सहित अन्य छात्र संगठन कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमर सिंह को हटाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. छात्र संगठनों का आरोप है कि कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य और कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के मिलीभगत से समूचे कोल्हान खासकर कोऑपरेटिव कॉलेज … Read More

बारिश से स्कूल कैंपस में जलजमाव, बच्चों की सेहत से खिलवाड़

बोकारो: इन दिनों लगातार हो रही बारिश में कई जगह जल जमाव और गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के कारण चास के बांवरी टोला में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का हाल बेहाल है. यहां स्कूल परिसर और स्कूल के कमरे कीचड़ युक्त पानी से लबालब भरे हुए हैं. बच्चों को स्कूल जानें में काफी दिक्कत हो रही है, शिक्षक भी परेशान हैं. कीचड़ युक्त पानी से होकर बच्चे स्कूल आ रहे हैं, कीचड़ के कारण दुर्गंध फैली हुई है और तो और गंदगी बीमारियों को भी दावत दे रही है. विद्यालय के … Read More

तनवीर आलम को पाकुड़ प्रदेश महासचिव का प्रभार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पाकुड़: कांग्रेस भवन पार्टी कार्यालय में तनवीर आलम को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महासचिव का प्रभार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. पार्टी कार्यालय मिठाई बांटी गई. जिला प्रभारी बनाए जाने पर तनवीर आलम ने झाखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर औऱ विधायक दल नेता आलमगीर आलम को धन्यवाद दिया. कहा कि पाकुड़ जिला कांग्रेस पार्टी के संगठन में पहले से अधिक मजबूत होगी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा वाली पार्टी है आगामी 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने विधान सभा में पंचायत कमिटी और बूथ कमिटी को मजबूती से बनाएं. … Read More

वंश वृद्धि एवं संतान की लंबी आयु की कामना का व्रत है जीवित्पुत्रिका

रांची: मां अपने संतान के लिए कुछ भी कर सकती है. वह हर समय संतान की उज्वल भविष्य की कामना चाहती है. हर माँ की कामना होती है कि उसका पुत्र राजा के समान हो और दीर्घायु हो इसलिए वह अपने संतान के लिए उत्तम व्रत जीवित्पुत्रिका का निर्जला व्रत करती है जिसका नाम जितिया या जीतवाहन कहा जाता है. यह व्रत आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनायी जाती है. यह व्रत तीन दिनों का होता है. सप्तमी को शुद्ध होकर रात्रि में भोजन किया जाता है और अष्टमी के दिन उपवास कर नवमी को पारण किया जाता है. … Read More

4 राज्यों में ED–IT की ताबड़तोड़ छापेमारी, निशाने पर तीन पार्टियों के नेता-मंत्री

नई दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह के गिरफ्तार होने के अगले दिन यानी गुरूवार को ईडी और इनकम टैक्स ने चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. बतां कि ईडी ने नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के यहां छापेमारी की है. आईटी ने चेन्नई में डीएमके सांसद के यहां रेड डाली है. इसके अलावा तेलंगाना में बीआरएस विधायक और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन के यहां छापेमारी हुई है. ममता सरकार के मंत्री रथिन घोष समेत 13 ठिकानों पर छापे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष … Read More

दुर्गोत्सव: जमशेदपुर DC व SSP ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश

जमशेदपुर: आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. जिले के उपायुक्त और एसएसपी ने बुधवार की देर शाम मानगो स्थित बन रहे विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई की व्यवस्था, वॉलेंटियर्स, अग्निशमन यंत्र व अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर दिशा निर्देश दिए. पूजा के दौरान यातायात संबंधी परेशानी ना हो, विधि व्यवस्था में किसी तरह की अड़चन न आये, जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन हो, इन सब के मद्देनजर उपायुक्त और एसएसपी … Read More

एनटीटीएफ में छात्रों के हंगामे के बाद पत्थरबाजी, 2 घायल

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा एनटीटीएफ में छात्रों ने किसी बात को लेकर हंगामा किया. जिसके बाद कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी कर दी. घटना से रोड जाम तक की भी नौबत आ गयी. पत्थरबाजी की घटना में एनटीटीएफ के दो छात्रों की घायल होने की भी सूचना है. मामले को लेकर एनटीटीएफ की शिक्षक से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आये दिन इस तरह की घटना होते रहती है. एनटीटीएफ के छात्रों द्वारा बाहर से युवाओं को बुलाकर पत्थरबाजी करायी जाती है. वहीं पत्थरबाजी … Read More