हुसैनाबाद में सात सड़कों के निर्माण मे खर्च होंगे 17 करोड़

पलामू: हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि विधायक कोटा के अलावा विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक ग्रामीण सड़कों पर काम चल रहा है. कुछ पूर्ण भी हो गई हैं. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद, हरिहरगंज, हैदरनगर,पिपरा व मोहम्मदगंज क्षेत्र की 30 ग्रामीण सड़कों के निर्माण या जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिली है. इसमें सात सड़को के निर्माण की निविदा निकाल दी गई है. सात सड़कों का निर्माण 17 करोड़ 10 लाख 57 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें: फ्लैट खरीदारों को ठगने वाले राज बिल्डटेक के 6 प्रोजेक्ट अटैच, सभी … Read More

नेट मार्केटिंग-लोकल मार्केटिंग पर जानकारों की बैठक, जताई चिंता

गुमला: नेट मार्केटिंग बनाम लोकल मार्केटिंग विषय पर प्रबुद्धजनों ने बैठक कर समाज में उसके दुष्परिणाम को रेखांकित किया. गुमला कचहरी परिसर में आयोजित इस संक्षिप्त बैठक में जानकारों ने नेट मार्केटिंग से समाज में बढ़ते दुष्परिणाम पर चर्चा की. साथ ही इसे रोकने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. इसे भी पढ़ें: इस्लामिया कॉलेज का अजीबोगरीब फरमान, लड़का-लड़की साथ बैठे तो नामांकन रद्द कार्यक्रम के संजोजक अधिवक्ता अजय पपलू ने कहा कि इंटरनेट मार्केटिंग ईस्ट इंडिया कंपनी की याद दिला रही है, जो करीब 70 साल के प्रयास से भारत के घरेलू उद्योग को समाप्त कर पूरे भारतीय बाजार पर … Read More

इस्लामिया कॉलेज का अजीबोगरीब फरमान, लड़का-लड़की साथ बैठे तो नामांकन रद्द

सिवान: इस्लामिया पीजी कॉलेज का अजीबो गरीब फरमान सामने आया है. जिससे छात्र-छात्राओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कॉलेज में लड़के-लड़की एक साथ बैठे या हंसी-मजाक करते दिखे तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा. अहमद गनी नगर स्थित जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल इदरीश आलम ने नोटिस में लिखा है, ”सूचित किया जाता है कि अगर छात्र तथा छात्राओं को साथ में (एक साथ बैठे या हंसी मजाक करते) महाविद्यालय परिसर में देखा जाएगा तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा. ज्ञात हो कि … Read More

गंदी वीडियो दिखाने वाले मौलाना की तलाश में रांची पुलिस, नाबालिग को करता था बैड टच

रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां रांची पुलिस को एक मौलाना की तलाश है. हालांकि, मौलाना कहां का निवासी है इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं. मौलाना पर 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा को गंदी वीडियो दिखाकर बैड टच का आरोप लगा हैं. इस मामले में नाबालिग के पिता ने आरोपी मौलाना के खिलाफ ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायीं हैं. मामले में ओरमांझी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम छापेमारी कर रही हैं. बीते दिन रामगढ़ में छिपे होने की सूचना मिलने पर कार्रवाई हुई, लेकिन … Read More

कार्डिनल पी टोप्पो का निधन व्यक्तिगत क्षतिः मुख्यमंत्री

रांचीः आर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की धर्मविधि 11 अक्टूबर को पूरी की जाएगी. विशेष प्रार्थना सभा के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से हम सभी काफी दुःखी हैं. उनके साथ हमारे रिश्ते काफी पुराने रहे हैं. उनका हमेशा ही हम लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा. वे हमेशा ही समाज और राज्य के विकास और हित की … Read More

पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक, एक गिरफ्तार

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस को गौ तस्करों के खिलाफ कामयाबी मिली हैं. ताराटांड थाना की पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे गोवंश से भरे ट्रक को जब्त किया हैं. साथ ही ट्रक चालक संटु कुमार उर्फ कैलाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. इस दौरान पुलिस ने ट्रक से 24 गाय और 8 बैल को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया हैं. इस मामले में ताराटांड थाना में गौ तस्कर, ट्रक चालक और गाड़ी मालिक के खिालाफ प्राथमिकी दर्ज करायीं गयी हैं. बिहार से पशुओं को लोडकर कोलकाता जा रही थी ट्रक पुलिस के अनुसार एएसआई सुनील … Read More

मुलभुत सुविधाओं की मांग, बागबेड़ा विकास समिति ने डीसी को सौंपा पत्र

जमशेदपुर: बाग़बेड़ा विकास समिति ने बाग़बेड़ा इलाके में मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त को पत्र सौंपा. साथ ही जल्द सभी मांगो कों पूरा करने का आग्रह भी किया. इन्होंने कहा कि सम्पूर्ण बाग़बेड़ा क्षेत्र कचरों के अम्बार से भरते जा रहा है, जिस कारण एक योजना बनाकर इसके समुचित और नियमित सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए. साथ ही खरकई नदी के ऊपर बना पुल भी जर्जर हो चुका है. इसमसे रोजाना दस हजार लोगों का अवगमान होता है, जिससे अनहोनी की आशंका है. सड़को की स्थिति भी काफ़ी जर्जर हो गई है, जिसे अविलम्ब दुरुस्त … Read More

अक्षय कुमार की फिल्म “मिशन रानीगंज” में नज़र आएंगे धनबाद के संजय भारद्वाज

धनबाद: बीसीसीएल पीबी एरिया भू सम्पदा विभाग में काम करने वाले बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आएंगे. मिशन रानीगंज में बीसीसीएल कर्मी कांट्रेक्टर (ठेकेदार) के किरदार में नज़र आएंगे. 6 अक्टूबर मिशन रानीगंज रिलीज होने वाली है. अक्षय कुमार की फिल्म “मिशन रानीगंज” माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित है. गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाने का काम किया था. फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे. फ़िल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा नजर आएंगे. बीसीसीएल के पीबी … Read More

तारा शाहदेव प्रताड़ना मामले में रकीबुल उर्फ रंजीत कोहली को आजीवन कारावास की सजा

रांची: बहुचर्चित नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रताड़ना मामले में आरोपी रकीबुल उर्फ रंजीत कोहली को सीबीआई कोर्ट की विशेष अदालत  ने आजीवन कारावास की सजा  सुनायी है.  इसके अलावा 50 हजार जुर्माना भी सुनाया है. वहीं उसकी मां कौशल रानी को 10 साल की सजा और 50 हजार जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद को 15 साल की सजा और 50 हजार जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि तीनों को कोर्ट ने 30 सितंबर को दोषी करार ठहराया था. सीबीआई ने किया था टेक ओवर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 2015 में इस केस … Read More

PMAY: पलामू में 6597 आवास लंबित, दूसरे नंबर पर गढ़वा

रांचीः राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना का काम समय पर पूरा हो इसको लेकर विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. समय-समय पर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये जाते रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति धीमी है. पलामू में सबसे अधिक 6597 आवास लंबित हैं. वहीं, लंबित आवास वाले जिलों के फेहरिस्त में गढ़वा दूसरे नंबर पर है. गढ़वा में 5550 व साहेबगंज में 4103 आवास लंबित हैं. इसके अलावा गिरिडीह में 3795, देवघर में 3634, दुमका में 3163 व चतरा में 3089 आवास लंबित हैं. विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में … Read More