अजीत डोभाल को मिला एक्सटेंशन, तीसरी बार NSA बनाए गए, PM के प्रधान सचिव पीके मिश्रा का भी बढ़ा कार्यकाल
नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को फिर से नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा को भी सेवा विस्तार मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नियुक्ति समिति ने इन दोनों पदों पर सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है. अब अजीत डोभाल अगले 5 साल तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर बने रहेंगे. उन्हें कैबिनेट रैंक के अधिकारी का दर्जा मिला है, जो पहले की तरह ही रहेगा. नई सरकार के गठन के बाद अजीत डोभाल अपने पहले कार्यभार पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इटली … Read More