जमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

जमशेदपुर : गोविंदपुर हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास से सुबह 4 बजे एक ट्रेन गुजर रही थी. इस दौरान पोल संख्या 242/सी के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों के शवों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. … Read More

मदर डेयरी और अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, एक लीटर पर 2 रुपए की बढ़ोतरी

नई दिल्ली : अमूल के बाद अब पराग ने भी लखनऊ में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. पराग गोल्ड का एक लीटर वाला पैकेट अब 66 रुपये की जगह 68 रुपये और पराग टोंड का 54 रुपये की जगह 56 रुपये में मिलेगा. बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 14 जून की शाम से लागू होंगी. दाम बढ़ने के बाद अब फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर और टोंड दूध 56 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में मदर डेयरी और अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ाए थे. दाम बढ़ाने के पीछे … Read More

महुआ मोइत्रा की झारखंडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के बाबूलाल, कहा- यह घिनौनी भाषा, आपके चरित्र को दर्शाती है

रांची : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के झारखंडियों पर किये गये अपमानजनक टिप्पणी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी काफी नाराज हैं. महुआ मोइत्रा ने अपने एक इंटरव्यू में झारखंडियों पर अपमानजनक टिप्पणी की है. इस इंटरव्यू को महुआ मोइत्रा ने 10 जून को अपने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट किया था. चार दिन बार बाबूलाल मरांडी ने महुआ के ट्विट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि ‘’मैंने अभी-अभी आपका इंटरव्यू देखा, जिसमें आपने हमारे राज्य झारखंड के लिए गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक वरिष्ठ सांसद का अपमान किया और उन पर व्यक्तिगत हमला किया. यह सब … Read More

नौकरी का लालच देकर नाबालिग को ले जा रहे थे चेन्नई, रांची आरपीएफ ने दो मानव तस्करों को दबोचा

रांची : रांची आरपीएफ ने मानव तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लातेहार जिला निवासी छोटू उरांव एवं रब्लू उरांव के रूप में की गई है. बताया गया कि एक नाबालिग लड़की को पैसे का लालच देकर उसे नौकरी दिलाने के लिए चेन्नई ले जा रहे थे. इसी दौरान दोनों आरोपियों को आरपीएफ ने धर दबोचा. बरामद नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी रांची के आदेश पर उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रेमाश्रय को सौंप दिया गया. दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए आहतू थाना को सौंप दिया. आरपीएफ रांची … Read More

लैंड स्कैम केस : शेखर कुशवाहा से तीन दिन पूछताछ करेगी ईडी

रांची : लैंड स्कैम मामले में ईडी जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर 3 दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. शेखर कुशवाहा बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. इसके गुरुवार को रांची PMLA की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था. पेशी के दौरान ईडी के वकील ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दी जाए. जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया.

कुवैत अग्निकांड : मरने वाले 45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि पहुंचा एयरफोर्स का विमान

केरल : कुवैत अग्निकांड में मृत 45 भारतीयों के शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान सी-130जे शुक्रवार सुबह कोच्चि पहुंचा. भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है. दूतावास ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी इसी विमान से लौटे हैं. सबसे पहले यह विमान केरल के कोच्चि में उतरा, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के थे. इसके बाद विमान दिल्ली आएगा. यहां से शवों को संबंधित राज्यों में भेजा जाएगा. केरल सरकार ने मदद का किया ऐलान केरल सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. इस बीच, भारत … Read More

नवादा : मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मुखिया की गोली मारकर हत्या के मामले में डीएसपी समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं. घटना की पुष्टि करते हुए पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी ने कहा कि मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रात में नहीं पहुंचे घर बताया जा रहा है कि मुखिया का … Read More

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई : कलेक्टर और एसपी सस्पेंड, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. हिंसा रोकने में नाकाम रहे तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. इससे पहले सरकार ने कलेक्टर और एसएसपी को जिले से हटा दिया था. अब दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. विजय अग्रवाल नए एसपी होंगे. बता दें कि सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद भीड़ ने हाथों में तलवार, लाठी और रॉड लेकर कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आग लगा दी … Read More

कुवैत अग्निकांड : झारखंड के 1, बिहार के दो श्रमिकों की गयी जान, शव को लेकर आज भारत लौटेगा सेना का विमान

कुवैत : कुवैत अग्निकांड में झारखंड के एक व बिहार के दो श्रमिकों की भी मौत हो गई है. रांची के रहने वाले मृतक की पहचान अली हुसैन के रूप में हुई है. वह 24 मई को ही काम को लेकर गया कुवैत था. वहीं बिहार के श्रमिकों की पहचान गोपालगंज के शिवशंकर सिंह और दरभंगा के काले खान (23) के रूप में हुई है. हालांकि, बिहार श्रम संसाधन विभाग ने हादसे में सिर्फ शिवशंकर सिंह (पासपोर्ट संख्या N1651171 और सिविल आईडी संख्या 281022007645) की मौत की पुष्टि की है. गौरतलब है कि हादसे में अबतक 45 भारतीयों की मौत … Read More

Aaj Ka Rashifal : 14 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष:- साम से छठा भाव में ग्रहण लगा है. ऋण लेने से बचें. कुछ वितीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. नये निवेश से बचने का प्रयास करें,निर्णय सोच समय कर लें. उर्जा एवं उत्साह में वृद्धि होगी. आपके कार्यकुशलता से शुख का समग्र एकत्र होगा. वृष:- किसी से मानहानि हो सकता है.पर जोश और उत्साह में वृद्धि होगी.  किसी नयें काम को लेकर योजना बना सकते हैं.मित्रों कि तरफ से सहयोग प्राप्त होगा.वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें. मंदिर में दीप प्रज्वलित करें. मिथुन:– आय का मार्ग मिलेगा. समय अनुकूल है पर कार्यक्षेत्र के हालात को लेकर … Read More