बिहार

बिहार के दो युवक पलामू में देसी कट्टा और गो’ली के साथ गिरफ्तार

Palamu : पलामू में हुसैनाबाद-हैदरनगर मुख्य सड़क पर नहर के पास चल रही वाहन जांच के दौरान बीते शाम पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस बात की जानकारी हुसैनाबाद के थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने मंगलवार को मीडिया को दी। गिरफ्तार युवकों की पहचान मिर्जापुर थाना, माली, औरंगाबाद, बिहार के रहने वाले सुमेर कुमार और रविकांत कुमार के रूप में … Read More

चंदन मिश्रा

चंदन मिश्रा ह’त्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हजारीबाग के बरही से गया के रास्ते पटना ले जा रही बिहार पुलिस

Hazaribagh : बिहार एसटीएफ और बंगाल एसटीएफ की टीम ने चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कोलकाता में गिरफ्तार किया। एसटीएफ की टीम हजारीबाग के बरही से गया के रास्ते पटना ले कर जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया था। Also Read : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब Also Read :  झारखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट Also Read : मा’रपीट व फा’यरिंग मामला : केस नहीं उठाने पर संजय यादव को दे रहा था जान मा’रने की ध’मकी Also Read :  चाईबासा में नक्सलियों के … Read More

आपसी

आपसी रंजिश में पूरे परिवार पर हमला, पिता-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

Giridih (Goswami Nath) : गिरिडीह जिले में आपसी रंजिश के कारण एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में मोहन राम और उसके दो बेटे बेतरह जख्मी हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। यह मामला बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पलोंजिया गांव से सामने आई है। दरवाजे पर बैठा था मोहन, अचानक हुआ हमला मिली जानकारी के अनुसार मोहन राम अपने घर के दरवाजे के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही बालगोविंद महतो, राजीव रंजन बर्मा, भुनेश्वर महतो और रीनावती देवी वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने … Read More

पुलिस

पुलिस ने चोरी किये गए कई जेवरात को किया जब्त, एक महिला गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रायगढ़ा पुलिस ने चोरी के एक मामले में छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि रायगढ़ा पुलिस को चोरी से जुड़े सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिले थे, जिसके आधार पर शुक्रवार देर रात चाकुलिया के गुलगुलिया पाड़ा वाजपेयी नगर में छापा मारा गया। छापेमारी में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया। छापेमारी के दौरान … Read More

अज्ञात अपराधियों

अज्ञात अपराधियों ने युवक पर चलाई गो’ली, दो खोखा बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूईलाडूंगरी राधाकृष्णा मंदिर के पास शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय निवासी लोचन कुमार पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। साथ ही मौके पर रेकी करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल … Read More

आउटसोर्सिंग कंपनी

चतरा में फायरिंग और आगजनी की जिम्मेदारी ली कुख्यात राहुल दुबे ने, बोला- खोल दूंगा खोपड़ी

Chatra : चतरा जिले में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर आगजनी और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस मामले की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी गुट “राहुल दुबे” ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली और कंपनी को खुली धमकी दी। पोस्ट में लिखा गया है, “बगैर मैनेज किया काम किया तो खोल दूंगा खोपड़ी।” मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले फुलबसिया और टोरी रेलवे कोल साइडिंग में भी यह गैंग वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम … Read More

लूट

SBI बैंक में लूट की कोशिश नाकाम, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Patna : पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेंद्रू स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में लूट की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। बैंक में मौजूद तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान हरेंद्र तिवारी (55), जितेंद्र कुमार (36) और रंजन मिश्रा (50) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार नामक एक ग्राहक बैंक से 10,000 रुपये निकालकर बाहर निकलने वाले थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें खुदरा कराने के बहाने उलझा लिया। उन्होंने ग्राहक को 500 रुपये के चार नोट देकर बदले में 100 … Read More

होटल

होटल संचालक के पिता की गो’ली मा’रकर ह’त्या, SIT जुटी जांच में

Motihari : तेल कटवा गिरोह के सदस्य तेल कटिंग के इरादे से होटल पर पहुंचे थे। होटल संचालक के पिता उपेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने उनकी सीने में गोली मार दी। गोली लगने से उपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीती देर रात मोतिहारी जिला के कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास की है। CCTV फुटेज की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही कोटवा पुलिस स्पॉट पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर उस समय होटल संचालक, उनके पिता … Read More

चचेरे भाई

चचेरे भाई ने की युवक की ह’त्या, ध’ड़ मिला, सिर की तलाश जारी

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में 22 वर्षीय युवक आनंद कुमार यादव की हत्या का मामला सामने आया है। आनंद शनिवार रात से ही लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर गावां थाना में सनहा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की और सोमवार रात आनंद के चचेरे भाई कमलेश यादव (38 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में कमलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने चाकू से आनंद की गर्दन काटकर हत्या की और … Read More

मोटरसाइकिल

लोहरदगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह का किया भंडाफोड़

Lohardaga : जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। SP सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी कर चोरों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी गुमला जिले के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफराज अंसारी, सईदुल अंसारी, मकबूल अंसारी और आफताब अंसारी के रूप में हुई है। सभी आरोपी गुमला जिले के सिसई और पुसो थाना … Read More