पूर्व

पूर्व DEO को बंधक बना लाखों की संपत्ति ले उड़े अपराधी

नवादा : नवादा जिला में सोमवार तड़के अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश प्रसाद के घर में घुसकर अपराधियों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना रजौली नगर परिषद क्षेत्र के गोपाल नगर मोहल्ले की है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पूर्व शिक्षा पदाधिकारी और उनके परिजनों को सोते समय घर में ही बंधक बना लिया. दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया ताकि कोई बाहर न निकल सके. चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान व नगदी लेकर फरार हो गए. अवधेश प्रसाद ने … Read More

हर्ष

हर्ष फा’यरिंग में डांसर को लगी गो’ली, इलाज के दौरान मौ’त

Darbhanga : बिहार में आज यानी रविवार की सुबह सवेरे हर्ष फायरिंग में एक डांसर को गोली लग गई. घटना दरभंगा जिला के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा की है. जख्मी हालत में डांसर को आनन-फानन में इलाज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाद के दौरान उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जोगियारा पंचायत स्थित जोगी बाबा मंदिर के पास जोगियारा निवासी पूर्व सैनिक राम विनय सिंह की बेची राजन कुमार सिंह की शादी कल यानी 21 अप्रैल को होने वाली थी. बीती देर रात एवं रविवार की अलसुबह करीब 2:30 बजे उनके आवास … Read More

सच्चिदानंद

सच्चिदानंद मिश्रा ह’त्याकांड के आरोपी श्यामा झा पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Godda : गोलियों कि तड़तड़ाहट से बीती रात गोड्डा का वनरचुआ गांव दहल उठा. यह गांव महगामा थाना क्षेत्र में आता है. यहां चर्चित सच्चिदानंद मिश्रा उर्फ सच्चो मिश्रा हत्याकांड के आरोपी और श्यामा झा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने करीब 20 साल के श्यामा को जबड़े के नीचे गोली मारी, जो गर्दन को चीरते हुए पीछे से निकल गई. बेतरह जख्मी श्यामा को पहले महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल … Read More

लोडेड

लोडेड पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार

Pakud : पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को लोडेड पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उलिउल शेख के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र के धीतोरा गांव का निवासी है। थाना प्रभारी प्रयाग राज ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ थाना … Read More

हमला

मरीज बनकर पहुंचे बदमाशों ने CHO पर कुदाल से किया हमला

Jamshedpur : आयुष्मान आरोग्य मंदिर की CHO यानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ज्योति कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। ज्योति पर कुदाल से ताबड़तोड़ वार किया गया। इस हमले में CHO ज्योति बेतरह जख्मी हो गयी, जिसे इलाज के लिए MGM ले जाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें TMH यानी टाटा मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार ज्योति की हालत नाजुक है। ज्योति के भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि चार-पांच लोग मरीज बनकर सुबह करीब 8:30 बजे घर पहुंचे थे. जैसे ही ज्योति उनसे मिलने नीचे आईं, तभी अचानक … Read More

दुमका

किशोरी का इस अवस्था में मिला श’व, दुष्क’र्म के बाद हत्या की आशंका

Dumka : दुमका जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुरुवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का गड्ढे से अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। मामला दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतका नौवीं की छात्रा थी, लड़की के पिता यात्री बस के चालक हैं। क्या है मामला :  दरअसल यह पूरा मामला दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र का है। जहां नौवीं कक्षा की एक छात्रा बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कुछ काम की बात कहकर घर से निकली … Read More

युवती

एनएच-33 के किनारे इस हाल में मिला युवती का श’व, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जमशेदपुर से एक दुखद घटना सामने आयी है। जहां एनएच-33 के किनारे से एक युवती का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है। मामला जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़ का है। पुलिस द्वारा शव के पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान जोबा रानी सोरेन के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कूटी के कागजातों की जांच कर यह पुष्टि की है। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत किसी सड़क हादसे में हुई या मामला हत्या का है। एमजीएम … Read More

चांदी

नौ भारतीय नेपाल में गिरफ्तार, दो करोड़ के जेवरात जब्त

Kathmandu : नेपाल के काठमांडू से दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने और चांदी के गहने सहित नौ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह राजधानी के विभिन्न स्थानों सोना और चांदी की अवैध बिक्री कर रहे थे। काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता अपील बोहरा कहा कि पुलिस कार्रवाई के दौरान छापा मार कर एक किलो 76.518 ग्राम सोना तथा एक किलो 845.429 ग्राम चांदी जब्त की गई है। जब्त किए गए सोने की कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपए, जबकि चांदी की कीमत 30 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके कब्जे से 8 लाख 27 … Read More

इनामी

इनामी डकैत सहित पांच अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Nawada : नवादा जिले की शाहपुर थाना पुलिस को आज यानी रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात डकैत भीम महतो समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 राइफल, 1 पिस्टल, 6 मैगजीन, 55 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और ₹10,635 नगद बरामद किए हैं. हत्या और लूट … Read More

नेता

भाजपा नेता ने पत्नी समेत चार लोगों पर बरसाईं गोलियां, बेटा और बेटी की मौत

Uttar Pradesh : यूपी के सहारनपुर में शनिवार की दोपहर भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे बेटी और एक बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि परिवार के चार लोग खून से लथपथ जमीन में पड़े थे। आरोपी भागने के प्रयास में था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी धुनाई कर … Read More