लंबे समय

लंबे समय से फरार नक्सली जगन लोहरा गिरफ्तार, लातेहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में था शामिल

Ranchi : लातेहार पुलिस को लंबे समय बाद फरार नक्सली जगन लोहरा को पकड़ने में सफलता हांथ लगी है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली सूचना पर स्पेशल टीम ने जगन लोहरा को लोहरदगा से पकड़ा है। इस कार्रवाई में जिला पुलिस के अलावा एसएसबी की टीम शामिल थी। जगन लोहरा के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा की वर्ष 2020-21 में गारु के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में जगन लोहरा शामिल था। लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके अलावा कुल तीन मामले दर्ज है। जिसमें दो छिपादोहर और एक … Read More

JJMP

JJMP एरिया कमांडर प्रवीण एक्का समेत दो उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने दबोचा

Gumla : झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डुमरी थाना क्षेत्र के ग्राम तांती के जंगलों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेल झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के एरिया कमांडर प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया और उसके सहयोगी छोटू नायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुमला SP को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवीण एक्का अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर SDPO चैनपुर ललित मीणा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी … Read More

पलामू

पलामू में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

Palamu : पलामू में हरिहरगंज थाना से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर वैद्यविगहा गांव में मंगलवार को पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जहां पुलिस को मौके से दो हजार खाली बोतल, चार हजार रैपर, सैकड़ों ढक्कन और 375 एमएल की 18 बोतल नकली शराब बरामद हुआ है। वहीं फैक्ट्री का संचालन कर रहा राजा साव पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा साव … Read More

बच्चा चोर

बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डेढ़ वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एक जुलाई का है, जब महेश सोनी चौक के पास से एक बच्चा अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने बच्चे को आसपास काफी खोजा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो छह जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को महेश सोनी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम … Read More

अवैध हथियार

गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया

Patna : बिहार के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में मंगलवार सुबह पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बिहार एसटीएफ ने अवैध हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा को सोमवार को शूटर उमेश यादव के साथ गिरफ्तार किया गया था। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने गई पुलिस पर राजा ने गोली चलाई, जिसके बाद एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग में उसे ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से उमेश यादव की पहचान हत्यारे के रूप में हुई। इस हत्या की सुपारी अशोक शाह ने दी थी। गोपाल खेमका … Read More

सिमडेगा

सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

Simdega : सिमडेगा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात छह बच्चे फरार हो गए। फरार बच्चों पर कई गंभीर अपराधों, जैसे हत्या के मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने ड्रम की मदद से दीवार फांदकर अंधेरे का फायदा उठाया और भाग निकले। फरार बच्चों में लातेहार से एक, पश्चिमी सिंहभूम से दो और गुमला से तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर और एसडीपीओ सिमडेगा मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। वहीं, पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और किशोरों की तलाश जारी है। सुरक्षा … Read More

CID

रांची के इस शिक्षण संस्थान पर CID की रेड, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम

Ranchi : झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने शनिवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई केतारी बागान घाट रोड स्थित पुष्पांजलि पैलेस भवन में की गई, जहां बिना किसी बोर्ड या नाम के एक कथित कोचिंग संस्थान संचालित हो रहा था। 10 गाड़ियों में पहुंची CID टीम सुबह करीब 10 बजे जैसे ही CID की टीम लगभग दस गाड़ियों के काफिले के साथ वहां पहुंची, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कई युवाओं में डर और confusion देखा गया। बताया जा रहा है कि यह संस्थान युवाओं को नौकरी का … Read More

पंजाब

पंजाब का बियर बिहार में होना था सप्लाई, गुमला पुलिस ने 45 लाख का बियर पकड़ा रांची रोड से

रांची/गुमला : शराब तस्करों के खिलाफ गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई देर रात हुई है। गुमला-रांची रोड में गुप्त सूचना पर क्यूआरटी ने बियर से लोड ट्रक को खदेड़ कर पकड़ा है। ट्रक में 1020 कार्टून किंगफ़िशर और टूबोर्ग कंपनी की बियर को पुलिस ने जप्त किया है। उक्त जानकारी गुमला एसपी एसपी हरीश बिन ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जप्त बियर पंजाब से चलकर झारखंड के रास्ते बिहार जाना था। इस कार्रवाई में पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले ट्रक चालक अकबर खान और चालक के सहयोगी सरीफ खान को पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद से … Read More

झगड़ा

दिन में हुआ झगड़ा, रात में चली गोलियां, CCTV में कैद वारदात

Jamshedpur : जमशेदपुर में गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह घटना किरण कौर के घर पर हुई जो की गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में है। फायरिंग के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। किरण कौर ने बताया कि गुरुवार सुबह बस्ती के लंगर नामक युवक और उसके भाई के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में देर रात लंगर ने उनके घर पर पिस्तौल … Read More

युवक

10 दिन पहले हरियाणा से बिहार आए युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी

Nawada : बिहार के नवादा जिला में आज यानी बुधवार सुबह एक युवक की बॉडी बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की शिनाख्त करीब 36 साल के राजू रविदास के तौर पर की गई है। राजू की बॉडी सकरी नदी से मिली है, जो बिंद थाना क्षेत्र में आता है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि राजू की ईंट और पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। मां ने जताई साजिश में हत्या की आशंका वारदात की फैली खबर के बाद स्पॉट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बिंद थानेदार चंदन कुमार पुलिस … Read More