JSCA

JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की पहली वार्षिक आम बैठक (AGM) आज 10 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगी। यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। बैठक में JSCA से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जो आने वाले समय में एसोसिएशन के विकास और क्रिकेट गतिविधियों को नई दिशा देंगे। AGM में विभिन्न समिति के कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी। यह बैठक रांची स्थित JSCA स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। Also Read : जमशेदपुर में बनेगा नया … Read More

JSCA

JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने CM हेमंत से की शिष्टाचार भेंट

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को JSCA चुनाव से जुड़ी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि JSCA की नई टीम झारखंड में क्रिकेट … Read More

JSCA

अजय नाथ शाहदेव के सिर JSCA अध्यक्ष का ताज, जानें उनके बारे में

Ranchi : JSCA यानी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के 2025 का चुनाव खत्म हो गया। इस चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की टीम “The Team” ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के बाद अजय नाथ शाहदेव JSCA के अध्यक्ष बन गये हैं। वहीं, उनकी टीम में शामिल क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव बनाये गये हैं। आपको बता दें कि अजय नाथ शाहदेव झारखंड के एक प्रमुख राजनेता और क्रिकेट प्रशासक हैं। वे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रह चुके हैं और  JSCA के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। क्रिकेट के लिए योगदान अजय नाथ शाहदेव ने क्रिकेट के क्षेत्र … Read More

JSCA

BREAKING : JSCA के नये अध्यक्ष होंगे अजय नाथ शाहदेव, जीता चुनाव

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया अध्यक्ष मिल गया है. अजय नाथ शाहदेव को JSCA का नया अध्यक्ष चुना गया है. JSCA के चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है. अध्यक्ष नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं. अजय नाथ शाहदेव ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराया. इस चुनाव में अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने जीत दर्ज की है : सचिव : सौरभ तिवारी उपाध्यक्ष : … Read More

JSCA

JSCA चुनाव : अजय नाथ शाहदेव ग्रुप सभी बूथों पर आगे

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव समूह ने सभी बूथों पर बढ़त बना ली है। रांची और जमशेदपुर सहित राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अजय नाथ शाहदेव, जो कांग्रेस नेता और पूर्व JSCA उपाध्यक्ष रह चुके हैं, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। उनकी टीम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शहबाज नदीम और सौरभ तिवारी भी शामिल हैं। टीम ने सभी 15 पदों पर जीत की उम्मीद जताई है। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी एसके बहरा, जो जमशेदपुर के व्यवसायी और पूर्व जिला प्रतिनिधि हैं, भी चुनावी मैदान में हैं। उनकी टीम में पूर्व … Read More

चुनाव

JSCA चुनाव 2025 : दोनों गुट कर रहे अपनी-अपनी जीत का दावा

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया जारी है और ताजा खबरों के अनुसार, 90% मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं. अब तक 640 वोट गिर चुके हैं और दोनों प्रमुख गुटों द्वारा अपनी जीत का दावा किया जा रहा है. चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख उम्मीदवार हैं – अजय नाथ शाहदेव, जो कि द टीम से हैं और एसके बेहरा, जो टीम एसके बेहरा से अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं. इसके अलावा, कुल 15 पदों के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदान में हिस्सा ले रहे … Read More

जेएससीए

जेएससीए चुनाव: मतदान जारी, दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस चुनाव में दो प्रमुख गुट आमने-सामने हैं – एक गुट का नेतृत्व अजय नाथ शाहदेव कर रहे हैं, जबकि दूसरा गुट एसके बेहरा के साथ है। दोनों ही पक्ष अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव में जीत के लिए दोनों ओर से वोटरों को रिझाने की कोशिशें की जा रही हैं। क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है और झारखंड में भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। ऐसे में जेएससीए जैसी बड़ी संस्था के नेतृत्व को लेकर सभी की निगाहें इस चुनाव … Read More

चुनाव

JSCA चुनाव की तैयारी जोरों पर, अजय नाथ शाहदेव टीम ने जारी किया मेनिफेस्टो

Ranchi : 18 मई को झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के चुनाव होने जा रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चुनाव में दो प्रमुख टीमें आमने-सामने हैं। एक तरफ अजय नाथ शाहदेव की टीम है, तो दूसरी ओर कारोबारी एसके बेहरा की टीम मैदान में हैं। अजय नाथ शाहदेव की टीम का घोषणा पत्र अजय नाथ शाहदेव की टीम ने शुक्रवार को चुनाव से संबंधित अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें टीम के सदस्य मौजूद थे। इस घोषणा पत्र में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस किया गया है, जिनका उद्देश्य झारखंड क्रिकेट … Read More

JSCA

JSCA चुनाव: ‘द टीम’ ने किया नामांकन, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए ‘द टीम’ के सभी उम्मीदवारों ने सोमवार को रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नामांकन दाखिल किया। चुनाव 18 मई को होने हैं। ‘द टीम’ के प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं: अध्यक्ष: अजय नाथ शाहदेव उपाध्यक्ष: संजय पांडे सचिव: सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर) सह-सचिव: शाहबाज नदीम (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर) कोषाध्यक्ष: अमिताभ घोष प्रबंधन समिति सदस्य: संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान, रत्नेश कुमार सिंह स्कूल एवं क्लब प्रतिनिधि: उमा महेश्वर राव अजय नाथ शाहदेव का बयान: नामांकन के बाद अजय नाथ … Read More

महुआ व अजयनाथ के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, भाजपा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाई

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन, भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने चुनाव आयोग में कई महत्वपूर्ण शिकायतें दर्ज कराई हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि मईयां सम्मान योजना के तहत चुनाव के ठीक एक दिन पहले रात को राशि भेजने का कदम गलत है. पार्टी ने चुनाव आयोग से पूछा कि चुनाव से ठीक पहले, इस राशि को किसके आदेश पर भेजा गया, जबकि पहले यह राशि हर महीने की 6 और 7 तारीख को भेजी जाती थी. भाजपा का कहना है कि यह मतदान के दिन के नजदीक किया गया भुगतान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित … Read More