ऑपरेशन के बाद महिला की मौ’त पर हंगामा, लापरवाही का आरोप

देवघर: देवघर जिले के सदर अस्पताल में रविवार को ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतक महिला के भाई, मनोज ने बताया कि डॉक्टर के निर्देश पर उन्होंने अपनी बहन को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया था. डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए शनिवार का दिन तय किया था, और शनिवार शाम चार बजे सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा ने ऑपरेशन किया. हालांकि, ऑपरेशन के लगभग दस से बारह घंटे बाद महिला की मौत हो … Read More

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मधुबनी में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. निधन तड़के करीब पांच बजे हुआ. वह कुछ समय से बीमार थे. बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को बिहार के मधुबनी जिले के कुरमई गांव ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. श्री झा का जन्म चार जून 1957 को बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुआ था. राजनीति में आने से पहले वह पत्रकार थे. उन्होंने दैनिक स्वदेश ग्वालियर में काम किया और बाद में … Read More

पत्नी की मौत का गम नहीं हुआ बर्दाश्त, पति ने भी त्यागा प्राण, एक ही साथ हुआ अंतिम संस्कार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के निधन का गम नहीं बर्दाश्त कर सका और कुछ घंटे बाद ही अपनी प्राण त्याग दी. बता दें कि यह पूरा मामला जालौन नगर के मोहल्ला हिरदेशाह का है. जहां मगनलाल प्रजापति (78) पत्नी पार्वती देवी (74) व अपने तीन बेटों अनूप, अशोक कुमार और अरूण कुमार के साथ रहते थे. बीते दिनों तेज गर्मी के कारण मगनलाल की पत्नी पार्वती को बुखार आ गया और उनकी हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिवार के लोग बीते सोमवार को उन्हें चिकित्सालय … Read More

आज पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी

मुंबई : लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा. इसकी जानकारी उनकी बेटी नायाब ने पोस्ट कर बताया है कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा. गजल गायक पंकज उधास के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है.   View this post on Instagram   A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक We mourn the loss of Pankaj Udhas Ji, whose singing conveyed a range of emotions and whose Ghazals … Read More

महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. 21 फरवरी को मनोहर जोशी की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर तुरंत हिंदुजा अस्पताल में पहुंचे. आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी. शुक्रवार तड़के 3.02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें कि, मनोहर जोशी का शव आज दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जायेगा. दोपहर 2 बजे उनकी शव यात्रा निकलेगी. … Read More

जेपी आंदोलन में जेल जाने वाली पूर्व विधायक समाजवादी नेता रानी डे का निधन

बोकारो: हजारीबाग से जनता पार्टी की विधायक रही समाजवादी नेता रानी डे का 85 वर्ष की आयु में गुरुवार की शाम 4 बजे रांची के मोरहाबादी स्थित उनके निवास स्थान न्यू एरिया में निधन हो गया. अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बोकारो जिले के गोमिया के साडम में दोपहर 3 बजे किया जाएगा. संयुक्त बिहार की फायर ब्रांड समाजवादी नेता रही रानी डे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी. वह 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से विधायक निर्वाचित हुई थीं. अपने राजनीतिक सफर में रानी डे डॉ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, राजनारायण, … Read More

अबतक 1655 शवों को संस्था ने दिलाई ‘मुक्ति’, रिति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

रांची: मुक्ति संस्था का गठन 2014 में हुआ था. जिसका उद्देश्य था कि रिम्स में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार रिति रिवाज के साथ हो. और आज इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मुक्ति संस्था ने अब तक 1655 शवों को मुक्ति दिलाई है. बता दें कि 26 नवंबर को रांची के जुमार नदी के किनारे 32 लावारिश शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया. मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मार्च्युअरी से लावारिस शवों को निकाला. इसके बाद प्रोपर  तरीके से पैक कर जुमार तट तक पहुंचाया. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों … Read More