झारखंड में यहां गायों के लिए बन रहा 5-स्टार अस्पताल, इमरजेंसी से लेकर सिजेरियन तक होंगी सुविधाएं
रांची : आज कल जब इंसानों के लिए अस्पतालों में इलाज मुश्किल हो रहा है. वहीं, झारखंड के चाकुलिया में एक ऐसा अस्पताल बन रहा है जो गायों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यहां न सिर्फ गोवंश का इलाज होगा, बल्कि सिजेरियन डिलीवरी जैसे जटिल ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे. यह अस्पताल पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गोलोक धाम गौशाला में ध्यान फाउंडेशन द्वारा बनाया जा रहा है. 1 करोड़ से बन रहा अस्पताल, दो महीने में होगा तैयार धनवंतरी गो चिकित्सालय के निर्माण में 1 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है. अगले दो … Read More