सपा नेता अखिलेश यादव को लेकर क्या बोल गये प्रशांत किशोर…‘जब से नेता जी नेता नहीं बनते तबतक…’

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने यूपी के सपा नेता अखिलेश यादव को लेकर बड़ा दिया है. परिवारवाद और देश में डायरेक्ट इंट्री कर रहे नेताओं पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बाद वो नेता तो बन गए, लेकिन आपने देखा होगा कि अखिलेश यादव के सपा के नेता बनने के बाद समाजवादी पार्टी आज तक लोकसभा हो या विधानसभा किसी भी जगह चुनाव नहीं जीत पाई है. यूपी की जनता ने अखिलेश को नहीं माना नेता इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी लास्ट … Read More

देवघर : नंदन पहाड़ फिल्टरेशन तालाब से मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, सनसनी

देवघर :  नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के पीछे फिल्टरेशन तालाब से शनिवार को सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन मरांडी (24 वर्ष) का शव पुलिस ने बरामद किया. शव तालाब के किनारे पाया गया. जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से देवीपुर थाना क्षेत्र के झुंडी गांव का रहने वाला था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पिता ने लगाया हत्या का आरोप पिता का आरोप है कि किसी ने उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को नंदन पहाड़ तालाब में फेंक दिया. आर्यन चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज … Read More

रामनवमी पर्व को लेकर बाजार में गेरुआ झंडे की खूब हो रही बिक्री

धनबाद : धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. शनिवार को रामनवमी झंडा और बांस की बाजार में काफी चहल पहल देखा जा रहा. रामनवमी के अवसर पर सनातन धर्मावलम्बी घर-घर महावीरी बांस लगाते हैं और राम भक्त हनुमान की पूजा आस्था और विश्वास के साथ करते हैं.धनबाद जिला में महावीरी झंडा और बांस की बिक्री हो रही है. धनबाद और झरिया के मेन रोड सभी चौक-चौराहों में महावीरी झंडा और बांस की दुकानें सज गई है.  महावीरी झंडा 80 से 200 रुपये और बांस 150 से 500 रुपये तक बांस बेचा जा रहा … Read More

जयराम महतो की पार्टी JLKM ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, रांची से देवेंद्र नाथ महतो होंगे मैदान में

रांची : जयराम महतो की पार्टी JLKM (झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति) ने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने रांची, धनबाद और दुमका लोकसभा में उम्मीदवार उतारे हैं. शनिवार को पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव ने सूची जारी की. इसके अनुसार धनबाद सीट से इकलाख अंसारी, दुमका से बेबी लता टुडू, रांची से देवेंद्र महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो पहले ही गिरिडीह सीट से चुनावी दंगल में उतरने की घोषणा कर चुके हैं. बतातें चलें कि JLKM झारखंड के 14 में 4 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है. इसे … Read More

इसी महीने जारी होगा JAC 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

रांची : जैक बोर्ड (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इसी महीने के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट   http://jac.jharhand.gov.in  या  http://jacresults.com   पर अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे. जानकारी के अनुसार सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. दूसरे चरण में इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक ली गई थीं. JAC 10th, 12th Result 2024: रिजल्‍ट चेक करने का तरीका स्‍टेप 1: आधिकारिक … Read More

फूल तोड़ रहे व्यक्ति को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा…

जामताड़ा : सदर प्रखंड के बेवा गांव स्थित एनएच 419 के किनारे अपने घर के बाउंड्री के अंदर फूल तोड़ रहे अजय मंडल को एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. घटना शनिवार सुबह की है. अजय को घायल अवस्था में जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. पिकअप वैन का ड्राइवर घायल अजय के साथ धनबाद गया. इधर घटना की सूचना मिहिजाम थाना को दे दी गई और पिकअप वैन मौके पर ही खड़ा रहा. ग्रामीणों ने बताया कि अजय मंडल को काफी गंभीर चोट लगी … Read More

BJP सांसद पर बहू ने लगाए गंभीर आरोप, अपने ही बच्चे का DNA टेस्ट कराने की मांग

नई दिल्ली : वर्धा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले BJP के उम्मीदवार रामदास तडस पर पर उनकी बहू ने गंभीर आरोप लगाए है. बीजेपी सांसद रामदास तडस की बहु पूजा तडस ने लोहे के सरिए से मारने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पति और ससुर को घेरते हुए कहा कि मेरे बच्चे का पिता कौन है, इसकी जांच के लिए उन्होंने डीएनए टेस्ट की भी मांग की. तडस ने किया आरोप का खंडन सांसद रामदास तड़स ने बहू के आरोपों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया. उन्होंने बताया कि … Read More

Civil Service Result : JPSC ने जारी किया PT परीक्षा का परिणाम, 154 अभ्यर्थी सफल

रांची : जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) ने बैकलॉग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 154 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल अभ्यर्थी अब मेन परीक्षा में शामिल होंगे. बता दें कि मेन एग्जाम छह पेपर की होगी. इसके शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 7341 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे. किस श्रेणी में कितने अभ्यर्थी सफल अनुसूचित जनजाति-60 बीसी वन-17 बीसी टू-77 यह परीक्षा विज्ञापन जारी होने के सात साल बाद इसी साल 21 जनवरी को आयोजित की गई थी. इसमें 1,506 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यह परीक्षा कुल … Read More

रांची नगर निगम से बनाना है बर्थ या डेथ सर्टिफिकेट तो इस नंबर पर मिलेगी जानकारी

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में जन्मे बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट या मौत के बाद डेथ सर्टिफिकेट बनाना है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. रांची नगर निगम ने  हेल्पलाइन नंबर 9431104429 जारी किया है. जिससे कि आपको सही जानकारी मिल सकेगी. इसके बाद जरूरी कागजातों के साथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है. बता दें कि रांची नगर निगम से सर्टिफिकेट बनवाने के नियमों में कुछ बदलाव किए गए है. जानकारी नहीं होने की स्थिति में लोग निगम की दौड़ लगाते है और इस चक्कर में उनकी परेशानी बढ़ जा रही है. यह देखते हुए … Read More

झारखंड लोकसभा चुनाव : राजनीतिक परिदृश्य बना शतरंज का खेल, इंडी गठबंधन के सामने 3 चुनौतियां, राह नहीं होगी आसान

रांची : झारखंड में लोकसभा का माहौल तैयार है. यहां का राजनीतिक परिदृश्य एक जटिल शतरंज की बिसात जैसा है, जहां हर चाल मायने रखती है. जो जटिल गठबंधनों, रणनीतिक पैंतरेबाज़ी और बदलती चुनावी गतिशीलता से आकार ले रहा है. ऐसे में रणनीतिक निर्णय और वोटर्स की नब्ज को जानना-समझना भी जरूरी हो जाता है. राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, ऐसी रणनीतियों की स्थिरता और झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में सवाल बने हुए हैं. क्या भाजपा की सामरिक चालें वांछित परिणाम देंगी, या इंडी गठबंधन राजनीति की अंतर्निहित जटिलताएं उसे बर्बाद करने वाली साबित होंगी या … Read More