जमशेदपुर में सेना का हाई-रिस्क बम डिफ्यूज ऑपरेशन शुरू, एक किमी एरिया सील
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्वर्णरेखा नदी किनारे बालू की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से 227 किलोग्राम (करीब 500 पाउंड) का जिंदा बम मिला है। शुरुआती जांच में इसे द्वितीय विश्व युद्ध का अमेरिकी AN-M64 मॉडल बताया गया है, जो अब भी पूरी तरह सक्रिय है। बालू खुदाई में निकला खतरनाक बम यह बम पानीपड़ा-नागुडसाई गांव के पास स्वर्णरेखा नदी घाट पर मिला, जहां बालू माफिया खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान अचानक यह भारी-भरकम बम बाहर आया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सेना ने … Read More