बिहार में नवविवाहिता की ससुरालवालों ने ली जान, गंगा नदी में फेंका शव
बिहार : बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लोभ में ससुरालवालों ने नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के अनुसार, शादी के महज चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने 19 वर्षीय हीरामोती कुमारी की हत्या कर उसका शव गंगा नदी में फेंक दिया. मृतका समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र की निवासी थी और उसकी शादी राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में दीपक कुमार से हुई थी. मृतका के पिता, नरेश राय ने ससुरालवालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. … Read More