गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल पहुंचा युवक, फिर…
Haryana (Sonipat) : हरियाणा के सोनीपत शहर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. जहां कॉलेज हॉस्टल में एक स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी के कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स एक बड़े सूटकेस को खोल रहे हैं और वहां खड़े कुछ स्टूडेंट्स उस पूरी घटना का वीडियो बना रहे हैं. जैसे ही सूटकेस खुलता है, उसमें से एक लड़की बाहर निकलती है, जिसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. … Read More