राजधानी रांची का तापमान लुढ़का, मिनिमम टेंपरेचर 14 डिग्री रिकॉर्ड

रांची : ठंड ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी रांची का तापमान लुढ़क कर नीचे पहुंच गया. बुधवार को राजधानी का मिनिमम टेंपरेचर 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी, वहीं दिन में … Read more

BREAKING : रातू अंचल के सीओ समेत तीन गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

रांची : रातू अंचल में भ्रष्ट्राचार की सूचना पर एसीबी की टीम ने छापेमारी की. गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एसीबी की टीम रातू अंचल में छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान एसीबी की टीम ने रातू के सीओ प्रदीप कुमार, हल्का कर्मचारी सुनील सिंह और एक दलाल को पकड़ा हैं. तीनों से पूरे मामले में … Read more

230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

सरायकेला-खरसांवा : सरायकेला एसपी को मिले गुप्त सूचना पर गठित टीम को ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां मुस्लिम बस्ती के अहमद गली से पुलिस ने 230 पुड़िया के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आयी महिला तस्कर का नाम नाज़मु निशा बताया जाता है. गुरुवार को … Read more

जेल से निकलते बोले पूर्व विधायक अमित महतो, झामुमो में वापसी संभव नहीं

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पांच माह बीताने के बाद बाहर आते ही पूर्व विधायक अमित महतो का सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया है. पूर्व विधायक अमित महतो ने जेल से निकलते ही पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि झामुमो में वापसी अब संभव नहीं है. झामुमो को … Read more

हनी ट्रैप में फंसाकर ठगा 95 लाख, सीआईडी ने महाराष्ट्र से दबोचा

रांची : साइबर अपराध को लेकर सीआईडी अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है. ऑनलाइन ठगी मामले में भी सीआईडी की टीम ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला से क्रिप्टो करेंसी के जरिये ठगी करने का आरोपी जीवन गोपीनाथ गलधर को पकड़ा है. गिरफ्तार जीवन गोपीनाथ पर 95 लाख ठगी का आरोप … Read more

स्वास्थ्य उपकेंद्र दूसरे स्थान पर बनाये जाने का विरोध, जनहित याचिका दायर

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन का निर्माण स्वीकृत स्थल को छोड़कर दूसरे स्थान पर किया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. इसे लेकर माधवपुर के ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है. जिसमें बताया गया है कि उपकेंद्र के … Read more

रांची जिले में प्री-फिल्ड फॉर्म : उप निर्वाचन कार्यालय को अब तक मिले दो हजार फॉर्म

रांची : झारखंड के स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी भावी युवा मतदाताओं के तौर पर जोड़ने की पहल राज्य सरकार ने की है. लेकिन, इस कार्य में थोड़ी परेशानी आ रही है. क्योंकि, कई बच्चे ऐसे हैं जो 12वीं पढ़कर राज्य से बाहर चले गये है. बावजूद इसके … Read more

काम नहीं करने वाले दारोगा हटाये गए थाना से, एसएसपी ने जारी किया आदेश

रांची : राजधानी के अलग-अलग थानों में पदस्थापित काम नहीं करने वाले दारोगा स्तर के पदाधिकारी को थाना से हटाया गया है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. आदेश पत्र के अनुसार इनके जगह पर दूसरे पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जिन दारोगा को हटाया गया है उनमें … Read more

अपराधियों ने ड्रिल मशीन को किया आग के हवाले, दो राउंड की फायरिंग

रामगढ़ : जिले के सयाल आर ए माइनिंग में देर रात अज्ञात अपराधियों ने तांडव मचाया. आउटसोर्सिंग कंपनी में चल रहे ड्रिल मशीन को आग के हवाले कर दिया और ड्रिल मशीन के ड्राइवर खलासी के साथ मारपीट भी की गई. मोबाइल फेंक दिया गया जिसके बाद केबिन में दो राउंड फायरिंग कर पर्चा थमाते … Read more

Ghaziabad : कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी और डॉक्टर में मारपीट, कवि ने किया काफिले पर हमले का दावा

नई दिल्ली : वसुंधरा स्थित निवास गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे कवि कुमार विश्वास के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की कार को साइड देने के दौरान टकराने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस मामले की रिपोर्ट पुलिस को दे दी गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कवि ने खुद यह जानकारी … Read more