डंपिंग प्लांट की आड़ में चल रहा था अवैध बालू कारोबार, छह लोडेड हाइवा जब्त
Lohardaga : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में डंपिंग प्लांट की आड़ में अवैध रूप से बालू का कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर बालू लोड छह हाइवा वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भड़गांव-नंदगांव पथ पर स्थित बीटीआईपीएल प्लांट परिसर में की गई। बताया जा रहा है कि यहां संगठित और व्यवस्थित तरीके से बालू का अवैध भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा था। आमतौर पर इस स्थल को निर्माण सामग्री तैयार करने वाला डंपिंग यार्ड माना जाता था, … Read More