झारखंड पुलिस सड़क सुरक्षा में कर रही है बेहतर कार्य, अब तक 94,823 लोगों को किया जागरूक
Ranchi : झारखंड पुलिस हर मामलों में बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रवक्ता आईजी अभियान डॉ माइकल राज एस ने प्रेसवार्ता कर बीते जुलाई माह में पुलिस की उपलब्धियों को गिनाया है। झारखंड पुलिस ने सड़क सुरक्षा मामले में बेहतर कार्य करते हुए करीब 94,823 लोगों को जागरुक किया है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या एवं मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से राज्य में विभिन्न जिलों में कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, जागरूकता अभियान (स्कूल, कॉलेज, शहर-बाजार में), तथा दुर्घटना आँकड़ों का विश्लेषण किया … Read More