सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौ’त
Giridih : सरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक से बगोदर जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गौरव कुमार रजक उर्फ टिंकू और उनके ससुर सहदेव मंडल बेतरह जख्मी हो गये। घायलों को तुरंत बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव सरिया के कलाली रोड के निवासी थे और किसी जरूरी काम से अपने ससुर के साथ बगोदर जा रहे थे। हादसा सरिया-बगोदर अनमंडल कार्यालय के पास हुआ। … Read More