बैंक खाता और IFSC कोड की त्रुटि के कारण मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित रहे कई लाभार्थी
रांची: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कुछ लाभार्थियों के बैंक खाते और IFSC कोड में त्रुटियों के चलते अगस्त महीने की सम्मान राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, अगस्त में स्वीकृत सभी लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी गई थी, लेकिन कुछ को यह राशि प्राप्त नहीं हुई. विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और शहरी क्षेत्रों के लिए अंचलाधिकारी को संबंधित लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराते हुए उनके बैंक खाते संबंधी त्रुटियों को सुधारने का निर्देश दिया है. इन त्रुटियों को ठीक करने के … Read More