युवा आयोग

CM नीतीश का ऐलान- राज्य में युवाओं के लिए बनेगा ‘युवा आयोग’, नौकरी दिलाने में करेगा मदद

Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन का ऐलान किया है. इस प्रस्ताव को आज हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी भी दे दी गई. यह आयोग राज्य के लाखों युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के रास्ते खोलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर देना और ट्रेनिंग के जरिए उन्हें तैयार करना है. इस आयोग में एक चेयरमैन, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे. खास बात यह है कि सभी की उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए. … Read More