पीएम का खूंटी दौरा, भाजपा ने शुरू की तैयारी

गुमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर को खूंटी आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. वहीं गुमला में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा द्वारा 5 नवंबर को बैठक आयोजित किया गया जिसमें जिला से प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे. इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का 15 नवंबर को खूंटी आने का कार्यक्रम है. इसे लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक उत्कल प्वाइंट पर दिन के 11:30 बजे बैठक आहूत की गई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री के विस्तृत तैयारी की रूपरेखा पर मंथन किया गया. अनूप … Read More

मॉर्निंग वॉक पर निकले चौकीदार राहुल का झाड़ी में मिला मोबाइल, अपहरण की आशंका

रांची : गिरिडीह जिला के तिसरी थाना में कार्यरत चौकीदार राहुल यादव के रहस्मय ढंग से लापता होने मामले के चौबीस घंटे बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं. घटना के बाद से गिरिडीह पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन चौकीदार राहुल का मोबाइल छुड़ा कर कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली है. चौकीदार का मोबाइल तिसरी इलाके में सिकसोरिया झाड़ी के पास से मिला हैं. हालांकि, अब तक जांच में जो बातें सामने आ रही है, उससे अपहरण होने की बात प्रतीत हो रहा है. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा समय-समय पर पूरे मामले को लेकर जानकारी ले … Read More

प्रेम-प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

धनबाद : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा निवासी 26 वर्षीय मुकेश मोदक ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक पेसे से कैटरिंग का काम करता था. स्थानीय लोगों की मानें तो युवक का शादीशुदा होने के बावजुद दूसरी महीला से प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर हमेशा परिवार में विवाद होता रहता था. कल भी देर रात घर में झगड़ा हुआ था. जिसके बाद आज सुबह मुकेश मोदक ने पंखे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल में … Read More

सीआईएससीई नेशनल बॉयज चैंपियनशिप का आयोजन, 10 रीजन से प्रतिभागी शामिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सीआईएससीई नेशनल बॉयज चैंपियनशिप-2023 का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ. शहर के तारापोर स्कूल एग्रीको और केरला समाजम स्कुल इसकी मेजबानी कर रहे है. उद्घाटन समारोह मे टाटा स्टील स्पोर्ट्स हेड मुकुल चौधरी मौजूद रहे. बताते चलें कि आयोजन में  वैसे छात्र शामिल हो रहे हैं जो पूर्व में ज़ोनल और रिजनल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं. इस नेशनल चैंपियनशिप में देश भर के 10 रीजन से प्रतिभागी शामिल हुए हैं. पहली बार खो-खो खेल में पुरुष वर्ग का खेल हो रहा है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को आगे खेलने का मौका मिलेगा. इसे भी … Read More

भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद पहुंचे जमशेदपुर, कहा- इस बार भी विश्व कप जीतेगा भारत

जमशेदपुर : भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद इन दिनों जमशेदपुर में हैं. वह यहां वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आए हैं. कीनन स्टेडियम में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी के रूप में भारत के पास अच्छे गेंदबाज हैं. उन्हें बुमराह के साथ ओपनिंग बॉलिंग करनी चाहिए. कीर्ति आजाद ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनका आशीर्वाद है. इस बार भी भारत विश्व कप जीतेगा. अब तक टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर … Read More

आचरण प्रमाण पत्र बनाने के लिए मुंशी ने मांगे 200 रुपये, एसएसपी ने किया सस्पेंड

जमशेदपुर : आचरण प्रमाण पत्र बनाने के लिए 200 रुपये मांगे जाने पर सुंदरनगर थाना में तैनात मुंशी कृष्ण कुमार पर गाज गिरी है. एसएसपी किशोर कौशल ने आरोपी मुंशी को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार आचरण प्रमाण पत्र बनाने के लिये मुंशी द्वारा 200 रुपये मांगे जाने की शिकायत एसएसपी से की थी. शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच का आदेश दिया. जांच में आरोप को सही पाया गया. इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए मुंशी कृष्णा कुमार को निलंबित कर दिया. इसे भी पढ़ें: किंग खान को बर्थडे विश करना फैंस को पड़ा महंगा, चोरी … Read More

किंग खान को बर्थडे विश करना फैंस को पड़ा महंगा, चोरी हो गए 3 दर्जन मोबाइल

मुंबई : बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान को बर्थडे विश करने उनके फैंस जन्मदिन  की शुभकामनाएं मन्नत पहुंचे थे. इसी दौरान 30 से ज्यादा फोन चोरी हो गए.  मुंबई पुलिस स्टेशन के बाहर तमाम लोग लाइन लगाए खड़े दिखाई पड़े क्योंकि शाहरुख खान के बंगले के बाहर से उनके फोन चोरी हो गए थे. ये सभी फैंस किंग खान को उनका 58वां बर्थडे विश करने पहुंचे थे. मुंबई पुलिस ने इन लोगों की शिकायत दर्ज कर ली है. शाहरुख ने कहा फैंस का शुक्रिया किंग खान ने ट्वीट कर लिखा है कि, “यकीन नहीं हो रहा है … Read More

नमामि गंगे कार्यक्रम : बोकारो में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक व एसडीएम हुए शामिल

बोकारो : नदियों/तालाबों/जल श्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जन जागरूकता के उद्देश्य से नमामि गंगे अंतर्गत गंगा उत्सव के तहत शनिवार को गंगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को लेकर डेढ़ किमी तक दौड़ आयोजित की गई. जिसमें बोकारो के पुलिस अधीक्षक तथा एसडीएम चास मौजूद रहे. वहीं चास स्थित गरगा नदी छठी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसमें कई अधिकारी शामिल हुए. मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित की गई. इसे भी पढ़ें: बिल्डर … Read More

बिल्डर ने फ्लैट खरीदार को ठगा तो RERA ने 6 प्रोजेक्ट को कर दिया अटैच

रांची : बिल्डरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए ही झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी (झारेरा) का गठन किया गया था. अब रेरा पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. यहीं वजह है कि बिल्डरों पर कार्रवाई करने में रेरा देर नहीं कर रहा. वहीं ग्राहकों को ठगने वाले बिल्डर रेरा के रेडार पर है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेरा फाइन लगाने की बजाय अब सीधे कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में रेरा ने ग्राहकों को ठगने वाले एक बिल्डर के 6 प्रोजेक्ट को अटैच कर दिया है. उनके बैंक अकाउंट भी होल्ड … Read More

तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, 3 की मौत, सिर्फ 1 बच्चा बचा

पलामू : हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमंडीह गांव के पसियाडीह टोला निवासी जवाहिर राम की पत्नी निर्मला देवी ने घरेलू विवाद में अपने तीन बच्चों के साथ मोकहर कला के समीप तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने सभी को पोखरा से बाहर निकाला. उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर लाया गया. चिकित्सक डा. मंजूर आलम ने महिला निर्मला देवी, उसकी 8 वर्षीय पुत्री लाडली कुमारी व 6 वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि 4 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है. गुड्डू कुमार का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया … Read More