70 साल के बुजुर्ग अब इलाज का टेंशन जाएं भूल, इस एक कार्ड से 5 लाख की मेडिकल सुविधा फुल

रांची : झारखंड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड( Ayushman Vaya Vandana Card) बनाने की शुरुआत हो गई है. इस योजना का लाभ 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलेगा. इसके तहत झारखंड में 3,84,518 परिवारों के 5,66,246 बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किया जाएगा. इस कार्ड के तहत बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें उपचार को लेकर कोई वित्तीय चिंता नहीं रहेगी. सवा 6 करोड़ बुजुर्गों को मिलेगा लाभ इस योजना के तहत देशभर में … Read More