झारखंड विधानसभा में हंगामे के बीच सीएजी रिपोर्ट पेश
Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट सदन में पेश की। इस रिपोर्ट में राज्य के राजस्व संग्रह में बकाया राशि का खुलासा हुआ है, जो सरकार के लिए चिंता का विषय है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने सीएजी की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा। रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2024 तक राजस्व संग्रह में बकाया राशि 84.72 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 38.91 करोड़ रुपये पांच साल से अधिक समय से बकाया थी। उत्पाद शुल्क एवं निषेध विभाग में … Read More