खेत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरूमगढ़ा तेतरिया टोला में खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. इसकी सूचना पर देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, भुरकुंडा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. क्या है मामला व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लोगों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में खेत में गिरकर मौत हो गई … Read More