झारखंड में यहां ट्रांसफॉर्मर उड़ा ले गए चोर, पूरे गांव में पसरा अंधेरा
देवघर : जिले के मोहनपुर प्रखंड के बलजोरा गांव में चोरों ने 63 केवीए का जेबीवीएनएल का ट्रांसफार्मर चुरा लिया. इससे पूरे गांव की बिजली बंद हो गई. ग्रामीणों को लगा कि लगातार बारिश के कारण फ्यूज उड़ने से बिजली कट गई है. सुबह में ग्रामीण फ्यूज जोड़ने ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो हैरान रह गए. ग्रामीणों ने देखा कि पोल में लगा ट्रांसफार्मर ही गायब है. घटनास्थल पर ट्रांसफार्मर के कई पार्टस बिखरे पड़े थे. इससे चोरी को अहसास हो गया कि चोरों ने बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया है. ग्रामीणों ने मुखिया प्रतिनिधि को दी सूचना ग्रामीणों … Read More