सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास कर बोले सीएम, किसानों को मिलेगा लाभ
देवघरः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. इस योजना के निर्माण पर 484.35 करोड़ रुपए खर्च आयेगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के शुरू हो जाने से देवघर और जामताड़ा जिले के चार प्रखंड के 27 पंचायत में रहने वाले 1,11,174 आबादी को लाभ होगा. वहीं सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का लाभ यहां के किसानों को मिलेगा. जिससे उनकी फसल और पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी. यह सिंचाई योजना इस क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी. विकास की जिम्मेवारी ली है सीएम ने कृषि … Read More