बीजेपी नेता को टेल्को पुलिस ने बताया धार्मिक उन्मादी, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाए सवाल
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को पुलिस द्वारा बीजेपी नेता और गौ रक्षक अंकित आनंद को धार्मिक उन्मादी बताकर 107 का नोटिस थमाया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी अब अंकित के समर्थन में खुलकर सामने आये हैं. कुणाल षाडंगी ने टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए मनगढ़ंत आरोपों से बचने का सुझाव दिया है. इस बाबत ट्वीट करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य पुलिस मुख्यालय सहित जमशेदपुर डीसी और एसएसपी से मामले में अविलंब संज्ञान लेने की मांग की … Read More