राज्य के तीन आईएएस अफसरों को मिलेगी प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति, जानें किन अफसरों के है नाम

रांचीः मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार को प्रोंन्नति दी जायेगी. इन तीनों अफसरों को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति मिलेगी. सरकार इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. राज्य सरकार ने 1999 बैच के इन अधिकारियों को सुपरटाइम स्केल में प्रोन्नति देने के लिए भारत सरकार से तीन रिक्तियां मांगी हैं. केंद्र से इसके अलावा सात और अधिकारियों की रिक्ति मांगी गई है, जिन्हें सचिव रैंक में प्रमोशन दिया जाना है. इसके अलावा प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को सीएस रैंक में प्रमोशन देने … Read More