रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों के साथ मनाई होली, जल्द ही सियाचिन आने का किया वादा
लेह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में सैनिकों के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया. उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली भी थे. रक्षा मंत्री को पहले जश्न के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन क्षेत्र का दौरा करना था, लेकिन मौजूदा ‘खराब मौसम’ के कारण वह ऐसा नहीं कर सके. उन्होंने सियाचिन में तैनात कमांडिंग ऑफिसर से फोन पर बात की और जल्द से जल्द उनसे मिलने का वादा किया. इस अवसर पर जवानों और अन्य वरिष्ठ रक्षा कर्मियों से बात … Read More