कैशबैक का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर : फोन-पे का उपयोग करने वाले लोगों को कैशबैक का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का देवघर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस सिलसिले में पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 11 मोबाइल और 16 सिम बरामद हुए हैं. ये ठग कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और कैशबैक का झांसा देकर उनसे बैंक संबंधी डिटेल्स हासिल करते थे. इसके बाद उनके खाते से सारे रुपए निकाल लेते थे. पुलिस बरामद मोबाइल और सिम का डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता चला … Read More

गोड्डा में महिला पुलिसकर्मी की संदेहास्पद मौत

JHARKHAND: गोड्डा जिले में एक महिला पुलिसकर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। महिला पुलिसकर्मी का नाम मीना मरांडी है, जो एसपी ऑफिस में पोस्टेड थीं। उनकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मीना मरांडी की लाश उनके घर के पास मिली है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने घर गई थीं, फिर किसी काम से घर से निकलीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर लोग उन्हें तलाशने निकले और सिकटिया स्थित आवास के समीप उनकी लाश मिली। मीना मरांडी की उम्र चालीस साल थी और … Read More

सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास कर बोले सीएम, किसानों को मिलेगा लाभ

देवघरः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. इस योजना के निर्माण पर 484.35 करोड़ रुपए खर्च आयेगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के शुरू हो जाने से देवघर और जामताड़ा जिले के चार प्रखंड के 27 पंचायत में रहने वाले 1,11,174 आबादी को लाभ होगा. वहीं सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का लाभ यहां के किसानों को मिलेगा. जिससे उनकी फसल और पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी. यह सिंचाई योजना इस क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी. विकास की जिम्मेवारी ली है सीएम ने कृषि … Read More