एक्सपो

हरमू मैदान में सजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का रंगीन मेला, लगाए गए 150 स्टॉल

Ranchi :  हरमू मैदान में आयोजित राष्ट्रीय हस्तशिल्प एक्सपो ने रांची को देश की विविध कला और संस्कृति का केंद्र बना दिया है। इस मेले में तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक के कलाकारों की भागीदारी ने एक्सपो को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का रूप दे दिया है। रांची में यह हैंडलूम एक्सपो 24 नवंबर तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य हस्तनिर्मित वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है और स्थानीय कारीगरों को मंच देना है। मेले में झारखंड की तसर सिल्क, डोकरा कला, बांस … Read More

फ्लाईओवर

रातू रोड फ्लाईओवर के पिलर्स पर झारखंडी कला की झलक, जल्द शुरू होगी सोहराई पेंटिंग

Ranchi : रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे के 101 पिलर्स पर जल्द ही झारखंड की लोककला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। एनएचएआई अब विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को भेजेगा। फिलहाल पिलरों को सफेद-भूरे रंग से रंगा गया है। इसके बाद सोहराई पेंटिंग और झारखंड की प्रमुख जनजातियों, प्राकृतिक स्थलों, नदियों-झरनों और राज्य के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों को पिलरों पर उकेरा जाएगा। यह शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी दिखाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने फ्लाईओवर के नीचे खाली जगहों पर … Read More

इप्सोवा

इप्सोवा दीवाली मेले का भव्य आगाज़ आज, परंपरा और आधुनिकता का होगा अद्भुत संगम

Ranchi : इप्सोवा (IPSOWA) के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज से रांची में तीन दिवसीय दीवाली मेले की शुरुआत होने जा रही है। यह मेला न केवल एक पारंपरिक उत्सव है, बल्कि इसमें आधुनिकता, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समावेश का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को खास बनाने के लिए इस बार कई नवाचारों और आकर्षक प्रस्तुतियों को शामिल किया गया है। मेले का आरंभ सुबह 11:30 बजे आकाशदीप, कोशिश और क्षितिज स्कूल के विशेष बच्चों के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता और रोटरी मैजिक शो से होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे मेले का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री … Read More

हाट

मिथिला हाट के तर्ज पर बिहार के इन दो जिलों में बनेगा आधुनिक ‘हाट’

Patna : बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन और स्थानीय हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के लिए एक बड़ी पहल की है. मधुबनी के मिथिला हाट की सफलता को देखते हुए अब पटना और रोहतास में भी इसी तर्ज पर आधुनिक ‘हाट’ बनाए जाएंगे. पटना हाट के निर्माण के लिए 48.96 करोड़ रुपये और रोहतास हाट के लिए 28 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. कुल मिलाकर 76.96 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. पटना में बनेगा तीन मंजिला इंपोरियम पटना में गांधी मैदान के पास बनने वाला यह हाट केवल शॉपिंग सेंटर नहीं होगा, बल्कि एक संपूर्ण … Read More

कला

झारखंड के पारंपरिक परिधानों और लोक कला को बढ़ाने के लिये आगे आयी डॉ ख्याति मुञ्जल

Ranchi : “ख्याति.. द बुटीक ने हाल ही में एक भव्य कैलेंडर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें झारखंड की समृद्ध कला और पारंपरिक परिधानों को प्रमोट किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद महुआ मांझी नें शिरकत की और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाने की इस पहल की सराहना की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक परिधानों और लोक कला को बढ़ावा देना था, साथ ही इसमें युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ाने का भी प्रयास किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की कला को दर्शाते हुए विभिन्न डिजाइन और कलेक्शन पेश किए … Read More