सीएम से मिले कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव ने औपचारिक मुलाकात की. इस अवसर पर जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों, राज्य में चल … Read more

जयंती पर बोले रामेश्वर उरांव, देश के विकास में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय 

रांची: कांग्रेस भवन रांची में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. डॉ. रामेश्वर उरांव ने श्रद्धांजलि … Read more

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड में नए प्रमुखों की नियुक्ति की, महाराष्ट्र में भी बदलाव

नई दिल्ली: कांग्रेस हाईकमान ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड में नए प्रमुखों के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है, ताकि दोनों राज्यों में ज्यादा से ज्यादा चुनावी लाभ मिल सके. दोनों प्रदेशों की इकाइयों से मिले इनपुट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित हाईकमान ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड में … Read more

केशव महतो कमलेश बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस ने कहा कि पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के योगदान की सराहना करती है. कांग्रेस अध्यक्ष ने रामेश्वर उरांव को तत्काल प्रभाव से झारखंड में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त … Read more

वंचित लोगों को कुचलने का भाजपा का सपना टूट गया : गुलाम अहमद मीर

रांची: कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने आज राजधानी रांची के बनहोरा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा का सपना वंचित वर्गों को कुचलने का टूट गया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव … Read more

सीएम हेमंत सोरेन से मिले गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर, विकास और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में संचालित कई विकासात्मक मुद्दों तथा झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई. … Read more

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर कांग्रेस में खुशी, राजेश ठाकुर बोले न्यायपालिका पर है विश्वास

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस ने प्रसन्नता व्यक्त की. इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे न्याय की जीत बताया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्ति की … Read more

सीएम से मिले मीर और राजेश ठाकुर

रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सीएम चंपई सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रहे कई विकास योजनाओं सहित लोकसभा चुनाव में प्रदेश में इंडी गठबंधन के प्रदर्शऩ समेत कई राजनीतिक … Read more

कांग्रेस कल रांची में करेगी लोकसभा चुनाव में हार-जीत की समीक्षा, पार्टी नेताओं ने खड़गे को दी प्रदेश की राजनीतिक हालात की जानकारी

नई दिल्ली : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. कांग्रेस नेताओं ने उन्हें झारखंड की वर्तमान राजनीति हालात से अवगत कराया, साथ ही लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन की रिपोर्ट भी दी. … Read more

चंदनकियारी पहुंची कल्पना सोरेन बोली, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चलता करने का समय आ गया

बोकारो : बोकारो के चंदनकियारी में इंडिया महागठबंधन की एक सभा हुई. जिसे संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को चलता कर देने के अवसर का लाभ लेने की अपील मतदाताओं से की. यह सभा चंदनकियारी के सुरजुडीह में हुई. इस सभा को संबोधित करने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर से कल्पना सोरेन पहुंची थी. इस सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह समेत महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने संबोधित किया. सभी ने भाजपा और भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो अपने नाम के साथ टाईगर लिखते हैं और टाईगर को जंगल में रहना चाहिए. टाईगर हिंसक, मांसाहारी प्राणी होता है. आक्रामक होता है और जंगल में ही रहना शोभा देता है. उसे शान्ति प्रिय धनबाद में आने की इजाजत यहां के लोग नहीं देंगे.

बदलाव का है समय, वोट डालने जरूर जाएं: अनुपमा सिंह
धनबाद: रविवार 19 मई को निरसा के रामकनाली स्थि‍त काली मंदिर मैदान में धनबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में इंडिया महागठबंन के बैनर तले विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए अनुपमा सिंह ने कहा कि मौजूद जनसैलाब को देखकर मैं आश्‍वस्त हो गई हूं कि जीत सिर्फ महागठबंधन की होगी. उन्होंने कहा कि आप लोगों से निवेदन करने आएं हैं कि इसी उत्साह के साथ 25 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्‍या में मतदान करने जाएंगे. साथ ही कहा कि वोट डालने की शक्त‍ि एक मात्र ऐसी शक्त‍ि है जिसका उपयोग कर देश और समाज में बदलाव लाया जा सकता है. इस शक्त‍ि का उपयोग करने का समय पांच साल में एकबार आता है, इसे जाया नहीं होने दें. उन्होंने कहा कि अपने बच्चों, परिवार और क्षेत्र का बदलाव चाहते हैं तो वोट डालने जरूर जाएं.

Read more