दो लूटकांड का खुलासा, बाइक और कैश समेत दो अपराधी गिरफ्तार
Araria : अररिया जिले में हाल ही में हुई दो अलग-अलग लूट की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई रकम, हथियार, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आजाद नगर निवासी 36 वर्षीय मो. शमी अख्तर उर्फ सोना और सिसौना निवासी 32 वर्षीय मो. अशरफ के रूप में हुई है. क्या था मामला मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना पांच अप्रैल की रात आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया रेलवे फ्लाईओवर पर हुई थी. जहां चार अज्ञात अपराधियों ने भरगामा … Read More