झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव हुआ संपन्न, जितेंद्र किंडो बने नये अध्यक्ष
Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा के चुनाव रविवार को न्यू पुलिस लाइन स्थित शहीद डीएसपी यूसी झा हॉल में आयोजित किए गए. इस चुनाव में कुल 3662 वोटरों ने अपने वोट डाले, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य और अंकेक्षक जैसे आठ महत्वपूर्ण पदों के लिए वोटिंग की गई. चुनाव प्रक्रिया सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चली. चुनाव के बाद आज सुबह परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें जितेंद्र किंडो को अध्यक्ष के रूप में चुना गया. इसके साथ ही अन्य पदों के लिए भी नए पदाधिकारियों का चयन हुआ. … Read More