IND vs AUS: 13 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट हारा भारत, सीरीज में 2-1 से पिछड़ा

मेलबर्न: मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रनों से हार मिली. इस हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को जोर का झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए, जिसमें स्टीव स्मिथ की शानदार 140 रनों की पारी प्रमुख थी. जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए. भारत के लिए 21 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने … Read More