हेमंत सोरेन ने युवाओं के साथ किया धोखा, सरकारी कार्यालय में मची है लूट : अनूप
हजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के इचाक प्रखंड के ग्राम छावनी में भाजपा नेता अनूप भाई ने जनसंपर्क अभियान चलाया. सभा का संचालन ज्ञानी साव और मनोज राम ने किया. अनूप भाई ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सरकारी कार्यालयों में लूट के लिए छूट दे रखी है और युवाओं को 5 लाख नौकरियों का वादा पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भाई-भतीजावाद और अपराध का माहौल है. इस दौरान अनूप भाई ने हर घर फलदार एवं औषधि पौधे का वितरण किया. जिसमें आम, जामुन, आंवला जैसे पौधों का मुफ्त वितरण किया गया. … Read More