महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों ने किया मतदान

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस दौरान भारतीय राजनीति, फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत के प्रमुख नामों ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का उपयोग किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी मतदान किया. इसके अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी वोटिंग में भाग लिया. अभिनेता सोनू सूद, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने अपने वोट डाले. वहीं, फिल्म निर्माता सुभाष घई, एक्ट्रेस अनीता राज, गायक विशाल डडलानी और … Read More

एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, जलगांव में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीने में हुआ दर्द

मुंबई: मशहूर एक्टर और पॉलिटीशियन गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जलगांव के पचोरा में रोड शो के दौरान अचानक गोविंदा की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में तेज दर्द उठने के कारण कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा. गोविंदा को जलगांव में 4 अलग-अलग जगहों पर कैम्पेन करना था, लेकिन सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें मुंबई वापस लौटना पड़ा और अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल, उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. गोविंदा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान BJP, … Read More

Maharashtra Aseembly Election 2024 : महायुति में सीटों पर बनी सहमति, जानें कौन पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही महायुति(बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट व एनसीपी अजीत पवार गुट) में सीट बंटवारे की प्रक्रिया तेज हो गई है. हाल ही में दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में हुई बैठक में 260 सीटों पर सहमति बनी है. इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी शामिल थे. बैठक के दौरान, बीजेपी को 142, शिंदे की शिवसेना को 66 और अजित पवार की एनसीपी को 52 सीटें आवंटित की गईं हैं. हालांकि, 28 सीटों पर अभी भी दावों का मामला चल रहा … Read More

महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे सरकार का मास्टरस्ट्रोक, मुंबई एंट्री पर टोल टैक्स किया खत्म

मुंबई : विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुंबई में एंट्री करने वाले पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क को पूरी तरह से माफ करने की घोषणा की है. यह नियम आज रात 12 बजे से प्रभावी होगा. इसके तहत दहिसर, आनंद नगर, वैशाली, मुलुंड व ऐरोली क्रीक ब्रिज के टोल को पूरी तरह फ्री कर दिया गया है. मंत्री ने सरकार के फैसले को सराहा मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने बताया कि इन टोल बूथों पर पहले हल्के वाहनों से 45 रुपये और 75 रुपये तक … Read More